News Express

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर एईएन का हाई वोल्टेज ड्रामा 

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर एईएन का हाई वोल्टेज ड्रामा 

 सूत्रों की माने तो ए ई एन ने कर्मचारियों को बनाया बंधक 

 रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम में  एईएन ने मचाया धमाल 

 महीनो से एईएन के ड्रामे से परेशान रेलवे कर्मचारी अधिकारी 

 मौके पर जिले के आला अधिकारी मौजूद

................. विभिन्न धार्मिक स्थलों से चोरी के 394 पीतल के घंटे, 04 मुकुट व 02 मूर्ति की आंख (सफेद धातु) बरामद। चोरी करने वाले गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त औजार व दो पहिया वाहन बरामद। चन्दौली- पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी, वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी के निर्देशन में आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा जनपद में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर हो रही चोरी की घटना पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिगम्बर कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व नामेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इलिया व थानाध्यक्ष शहाबगंज के संयुक्त कार्यवाही में 04 शातिर चोरो को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से विभिन्न धार्मिक स्थलों से चोरी 394 छोटा बडा घण्टा पीतल, 04 मुकुट सफेद धातु, दो सफेद धातु की मूर्ति की आंख सहित चोरी में प्रयुक्त औजार लोहा काटने की एक आरी मय चार लोहे का ब्लेड तथा घटना में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन सुपर स्प्लेण्डर संख्या UP65DZ2098 व 1500.00 रूपये बरामद किया गया है। आज दिनांक 02.06.2025 को थानाध्यक्ष इलिया को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर चोर जो विगत 10 दिनो से थाना क्षेत्र व जनपद के अन्य थानो के एकान्त में स्थापित मन्दिरो से छोटा बडा घण्टा, मुकुट व अन्य सामग्री चुरा कर भागे थे। इस समय काली माता मन्दिर के पास एकान्त जगह में बैठ कर अगली चोरी की योजना बना रहे है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष इलिया मय पुलिस टीम व थानाध्यक्ष शहाबगंज मय पुलिस टीम द्वारा काली माता मन्दिर ग्राम कलानी के पास घेराबन्दी करके मौके से 03 शातिर चोर को गिरफ्तार गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे चोरी का सामान जमालपुर मिर्जापुर में बेच देतें है। उक्त चोरो की निशानदेही पर चौथा अभियुक्त को जमालपुर मिर्जापुर से उसकी दुकान से मय माल के साथ गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा 01 अभियुक्त राजू सेठ उपरोक्त फरार/वांछित है। उक्त चोरो द्वारा विगत 10 दिनो से थाना क्षेत्र व जनपद के विभिन्न थानो पर चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा था। ये लोग थाना क्षेत्र व जनपद के विभिन्न थानो में एकान्त मे स्थापित मन्दिरो से लगातार चोरी करते तथा चोरी का सामान जमालपुर मिर्जापुर ले जाकर बेचते थे। सबसे पहले यह लोग एकान्त में स्थापित मन्दिरो की रेकी करते की कही सीसीटीवी कैमरा तो नहीं लगा है उसके बाद जहा पर सीसीटीवी कैमरा नहीं होता था उक्त मन्दिरो से घण्टा मुकुट व अन्य सामग्री को काटकर व चुरा कर जमालपुर मिर्जापुर में बेच देते थे। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त- 1. धीरज तिवारी पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम चैनपुरवा चौबेपुर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 27 वर्ष। 2. नीरज तिवारी पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम चैनपुरवा चौबेपुर थाना जमापुल जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 29 वर्ष। 3. अतुल तिवारी पुत्र जवाहजर लाल तिवारी निवासी ग्राम चैनपुरवा चौबेपुर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 24 वर्ष। 4. दीपक कुमार उर्फ दीपु पुत्र स्व0 रामचन्द्र निवासी ग्राम जमालपुर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 19 वर्ष। आपराधिक इतिहास- 1.धीरज तिवारी पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम चैनपुरवा चौबेपुर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर – • मु0अ0सं0 843/2016 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर • मु0अ0सं0 75/2025 धारा 115(2)/351(3)/352 BNS थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर • मु0अ0सं0 34/2025 धारा 305/341(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 39/2025 धारा 305/331(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 47/2025 धारा 305 BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 88/2025 धारा 303(2) BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 92/2025 धारा 303(2) BNS थाना चकिया जनपद चन्दौली 2. नीरज तिवारी पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम चैनपुरवा चौबेपुर थाना जमापुल जनपद मिर्जापुर • मु0अ0सं0 75/2025 धारा 115(2)/351(3)/352 BNS थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर • मु0अ0सं0 34/2025 धारा 305/341(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 39/2025 धारा 305/331(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 47/2025 धारा 305 BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 88/2025 धारा 303(2) BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 92/2025 धारा 303(2) BNS थाना चकिया जनपद चन्दौली 3. अतुल तिवारी पुत्र जवाहर लाल तिवारी निवासी ग्राम चैनपुरवा चौबेपुर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर • मु0अ0सं0 34/2025 धारा 305/341(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 39/2025 धारा 305/331(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 47/2025 धारा 305 BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 88/2025 धारा 303(2) BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 92/2025 धारा 303(2) BNS थाना चकिया जनपद चन्दौली 4. दीपक कुमार उर्फ दीपु पुत्र स्व0 रामचन्द्र निवासी ग्राम जमालपुर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर • मु0अ0सं0 34/2025 धारा 305/341(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 39/2025 धारा 305/331(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 47/2025 धारा 305 BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 88/2025 धारा 303(2) BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 92/2025 धारा 303(2) BNS थाना चकिया जनपद चन्दौली 5. राजू सेठ पुत्र रामजी सेठ निवासी ग्राम बहुआर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर ( वांछित) • मु0अ0सं0 34/2025 धारा 305/341(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 39/2025 धारा 305/331(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 47/2025 धारा 305 BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 88/2025 धारा 303(2) BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली • मु0अ0सं0 92/2025 धारा 303(2) BNS थाना चकिया जनपद चन्दौली विवरण बरामदगी- 1. बड़ी घंटी- 06 2. मीडियम घंटी- 66 3. छोटी घंटी- 322 4. 04 मुकुट सफेद धातु का 5. 02 सफेद धातु की मूर्ति की आंख 6. लोहा काटने की एक आरी मय चार अदद लोहे की ब्लेड 7. मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर संख्या UP65DZ2098 8. रू0 1500.00 रूपये 1. थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली 2. थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली 3. उ0नि0 रविन्द्र कुमार सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली 4. उ0नि0 रामभवन यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली 5. उ0नि0 त्रिभुवन राम थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली 6. हे0का0 राजेश यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली 7. हे0का0 कल्लन यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली 8. हे0का0 सूरज सिंह थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली 9. का0 आलोक सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली 10. का0 रामसूरत चौहान थाना इलिया जनपद चन्दौली 11. का0 दुर्गविजय वर्मा थाना इलिया जनपद चन्दौली 12. का0 दीपक कुशवाहा थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली 13. का0 आलोक कुमार थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली

.................. वरिष्ठ लिपिक अनिल रावत को नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने दी भावभीनी विदाई मिर्जापुर, जून 2025: नगर पालिका परिषद में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत अनिल रावत के सेवानिवृत्त होने पर पालिका के प्रधान कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने अनिल रावत को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी। नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा, "अनिल रावत ने नगर पालिका को अपने परिवार का हिस्सा मानकर पूरी निष्ठा और कर्मठता के साथ कार्य किया। उन्होंने कई शिकायतों का निस्तारण पूरी तन्मयता से किया। मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना है कि उनका भविष्य उज्ज्वल हो और वे अपने परिवार के साथ सुखमय समय बिताएं।" इस दौरान अनिल रावत को अवकाश नकदीकरण के रूप में 5,44,617 रुपये का चेक भी सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया। समारोह में सभासद राम सिंह यादव, इंद्रजीत सिंह पटेल, विजय प्रजापति, जलकल अभियंता ओमप्रकाश राम, जेई प्रियंका मौर्या सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अनिल रावत की सेवानिवृत्ति पर सभी ने उनके समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

................ गंगा दशहरा पर्व पर विशेष व्यवस्थाएं समर्पित हो श्रद्धालुओं को जिलाधिकारी मीरजापुर l विंध्याचल आगामी गंगा दशहरा पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने की पक्ष देवी दरबार में दर्शन पूजन करने उमड़ेंगे श्रद्धालु की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नर बाल कृष्ण त्रिपाठी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पक्का घाट सहित कई अन्य गंगा घाटों मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पालिका प्रशासन को विंध्याचल आधा दर्जन से अधिक गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग प्रकाश व्यवस्था साफ सफाई एवं पीने की पानी की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा गंगा घाटों पर एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर एवं जल पुलिस की तैनाती की जाए मां विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन पूजन करने के लिए सम सरल व्यवस्था के इंतजाम किया जाए एवं भिक्षाटन कर रहे महिलाओं पुरुष को मंदिर परिसर से दूर रखने का निर्देश दिए गए। जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि आगामी 5 जून को गंगा दशहरा पर्व पर बड़ी संख्या में मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन पूजन करने के लिए आएंगे उनको लिए सम सुलभ व्यवस्थाएं के लिए बेहतर इंतजाम सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किया जाए उन्होंने कहा कि गंगा घाटों पर नगर पालिका प्रशासन के अलावा अन्य कार्य संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि गंगा दशहरा से पहले आवश्यक कार्य पूर्ण कर ले जाएं गंगा घाटों की साफ सफाई,बैरिकेडिंग प्रकाश व्यवस्था पूरा करने का निर्देश दिए हैं इसके अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किए गए हैं कि मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए आ रहे हैं उनके लिए नई वीआईपी मार्ग, पुरानी वीआईपी मार्ग पर फुट पाट पर छावनी की बेहतर इंतजाम की जाए इसके लिए प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें ताकि आगामी नवरात्र के पूर्व छावनी के बेहतर इंतजाम हो पाए इसके अलावा विंध्याचल के गंगा घाटों पर विंध्य की पौड़ी एवं सड़क मार्ग बनाने का कार्य प्रगति पर है नवरात्र के पहले इसको पूरा कर लिया जाए ताकि नवरात्र मेले में किसी भी प्रकार से कोई परेशानी उठानी ना पड़े और श्रद्धालुओं को एक धार्मिक आध्यात्मिक की अनुभूति होगी इस दौरान एसडीएम शक्ति सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनित कुमार उपाध्याय ,नगर पालिका ईओ जी लाल पीडब्ल्यूडी जेई प्रवीण कुमार चौहान, एडिशनल एसपी सीओ सिटी विवेक जावला थाना प्रभारी अमित कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार नगर पालिका ईओ जी लाल पीडब्ल्यूडी जेई प्रवीण कुमार चौहान एडिशनल एसपी सीओ सिटी थाना प्रभारी अमित कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.