News Express

दिनांकः30.05.2025 को थाना कछवां के चौकी भैसा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भैसा

दिनांकः30.05.2025 को थाना कछवां के चौकी भैसा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भैसा रेलवे क्रासिंग से सूचना प्राप्त हुई कि दो पक्ष आपस में मारपीट कर लिये है । सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना कछवां पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंच गये । प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह तथ्य प्रकाश में आया है कि प्रथम पक्ष जो ग्राम करसड़ा से विदाई कराके जनपद भदोही जा रहे थे तथा द्वितीय पक्ष (मोटरसाइकिस सवार) के बीच साइड को लेने का विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्ष द्वारा हाथापाही भी किया गया, जिसमें एक व्यक्ति को चोट आयी है । घायल का इलाज कराया जा रहा है । थाना कछवां पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा जो भी तथ्य प्रकाश में आयेगें उसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी । इन दोनो घटनाओं में लूट व छिनैती जैसी घटना प्रकाश में नही आयी है, प्रकरण की जांच गहनता से की जा रही है । कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।

............. कोरोना रिटर्न...!!

.............. स्वतंत्रदेव सिंह आज विन्ध्यधाम में भव्य गंगा आरती में होंगे सम्मिलित । - सूत्र । अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्मोत्सव समारोह के अंतर्गत विन्ध्यधाम के दीवान घाट पर होने वाली भव्य गंगा आरती, दीपदान , रंगोली तथा महारानी के सम्मान में होने वाले उद्बोधन कार्यक्रम में सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आगमन की सूचना । सूत्रों की माने तो दो अलग मंत्रियों का कार्यक्रम बनते बनते अंत में फेरबदल के पश्चात जलशक्ति मंत्री का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है ।

............. ब्रेकिंग हलिया, मिर्ज़ापुर जिले के हलिया वन क्षेत्र में अवैध बोरिंग करते समय एक बोरिंग मशीन को हलिया वन विभाग की टीम ने पकड़ कर मशीन को कार्यवाही हेतु हलिया वन रेंज कार्यकाल परिसर में खड़ा कराया, वन रेंजर अवध नारायण मिश्रा ने सर्वेयर बुलाकर कर कार्यवाही करने की कही बात।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.