News Express

अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति से आम जनता त्रस्त

अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति से आम जनता त्रस्त
लो वोल्टेज के कारण आमजन जीवन प्रभावित
ड्रमंड गंज
भीषण गर्मी लगभग 40 से 45 सेल्सियस गर्मी ऊपर से अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति व्यवस्था साथ साथ लो वोल्टेज की समस्या आम जनता के दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है आम जनता के अनुसार इस समय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं किस रोस्टर का पालन हो रहा है इसकी जानकारी किसी को नहीं है कब बिजली आएगी कब जाएगी कोई पता नहीं है एक तरफ भीषण गर्मी है जहरीले जीव-जंतुओं से आम जनता को खतरा बढ़ रहा है दूसरी तरफ बिजली विभाग की मेहरबानी से आम जनता को भीषण तकलीफों से गुजारना पड़ रहा है और सबसे बड़ी मुसीबत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों को है आम जनता उनसे सवाल कर रहीं हैं ऊपर से लो वोल्टेज कोढ़ में खाज की तरह काम कर रही है आम जनता भीषण गर्मी से जीना मुहाल हो गया है ऊपर से बिजली विभाग की मेहरबानी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है क्षेत्र की जनता बिजली विभाग से मांग करती है अति शीघ्र शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर का पालन हो और लो वोल्टेज की समस्या का निवारण हो जिससे आम जनता को बिजली की समस्याओं से निजात मिल सके

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.