News Express

पेय जल की समस्या से जूझ रहा थाना राजगढ़, पुलिस   कर्मी  हुए पानी के लिए  परेशान

पेय जल की समस्या से जूझ रहा थाना राजगढ़, पुलिस   कर्मी  हुए पानी के लिए  परेशान


राजगढ़,मिर्जापुर

 मड़िहान तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थानों में पेयजल की की घोर  समस्या उत्पन्न हो गई है। राजगढ़ थाने में लगाया गया समरसेबल पंप जलस्तर खिसकने से पानी देना बंद कर दिया है। पानी की जगह लाल कीचड़ फेक रहा है। जिसे थाने में रहने वाले कर्मचारियों का रहन-सहन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं स्थानीय प्रशासन मौन साध लिया है। थाने पर तैनात कर्मचारियों को किसी तरह से 1 किलोमीटर दूर से पानी लाकर अपनी दैनिक क्रिया संपन्न कर रहे हैं। थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव से बात करने पर बताया गया कि थाने के बाहर बोर जिसमें समरसेबल पंप लगा है पानी देना बंद कर दिया है। राजगढ़ थाने में प्रतिदिन सैकड़ों महिला पुरुष अपनी समस्या लेकर आते हैं जो कड़ी धूप में पानी के लिए इधर-उधर भटकते देखे जाते हैं। राजगढ़ थाने में लगा हुआ आरो प्लांट भी पानी के अभाव में शोपीस बनकर रह गया है। सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब थाना दिवस का आयोजन होता है। वही कभी-कभी गो तस्करों से पकड़े हुए मुक्त कराए गए पशुओं को भी कुछ समय के लिए थाने में कार्रवाई हेतु रखा जाता है उस समय उनको भी पानी देने में दिक्कतें आती हैं। थाने के मेश में रसोइया ने बताया कि पानी ना मिलने से भोजन बनाने में भी दिखते आ रही हैं। कभी-कभी टैंकर से पानी दिया जाता है वह भी मात्र खानापूर्ति ही साबित होता है। थाना प्रभारी राजगढ़ ने पेयजल का स्थाई समाधान होने तक अभिलंब टैंकर से जल सप्लाई की मांग किया है। वही मड़िहान  थाने में पेयजल हेतु चार समरसेबल पंप लगे हैं। चारों ने पानी देना बंद कर दिया है। मड़िहान थाने में पेयजल हेतु टैंकर से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है । पूरे तहसील क्षेत्र में भूगर्भ जल का स्तर खिसकने से पानी के लिए हाय तौबा मचा हुआ है। पेयजल आपूर्ति में तहसील एवं ब्लॉक प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए हैं। जिसे क्षेत्रीय जनता एवं विभागों में भी लोगों में रोष व्याप्त है। ऊपर से भीषण गर्मी में जांच पारा 46 डिग्री है बिजली की कटौती भी जबरदस्त  किया जा  रहा है विजली कटौती  से जिना मुसकिल अस्त व्यस्त हो गया है । 

राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य कि रिपोर्ट

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.