News Express

लखनऊ IAS अनुज कुमार झा को सचिव नगर विकास और निदेशक स्थानीय निकाय के साथ साथ निदेशक सूडा का अतिरिक्त प्रभार..!!

लखनऊ


IAS अनुज कुमार झा को सचिव नगर विकास और निदेशक स्थानीय निकाय के साथ साथ निदेशक सूडा का अतिरिक्त प्रभार..!!

........ मझवा क्षेत्र कटका के लाल ने किया कमाल --------------------- कछवा मिर्जापुर -- कटका के रहवासी अभिनव शर्मा पुत्र उदय राज शर्मा का चयन भारत के सबसे बड़े शोध संस्थान इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन)में हुआ अभिनव शर्मा इसरो के अंतरिक्ष विभाग (स्पेस टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट) के बैज्ञानिक/इंजीनियरिंग की परिक्षा में पूरे भारत में दूसरा स्थान रहा। अभिनव की प्राथमिक शिक्षा कटका गांव के ही अनंती इंटर कालेज कटका में हुई। अनंती इंटर कालेज में कक्षा 1 से इंटर मिडिएट की पढ़ाई की इसके बाद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से जियो फिजिक्स से बीएससी तथा एमएससी की पढ़ाई पूरी की कानपुर विश्वविद्यालय से ग्रेविटी एण्ड मैग्नेटिक फील्ड से रिसर्च किया है। अभिनव की अनुसार उसकी प्राथमिक से इंटर तक की शिक्षा में अनंती इंटर कालेज के संस्थापक स्वर्गीय प्रदीप शर्मा ने काफी प्रोत्साहित किया और पढ़ाई में काफी मदद की जिसके वजह से आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। परिणाम आने के बाद कटका गांव में जश्न का माहोल रहा पिता उदय राज कैंसर से पिड़ित होने के वजह से परेशान दिखे पर हाव भाव से खुशी झलक रही थी। गांव के सम्मानित लोग जैसे रिंकू सिंह, हेमंत सिंह, पिंटू सिंह, सभाजीत सिंह, पूर्व प्रधान गंगेश्वरी सिंह, आदि लोगों ने बधाई दी।

................. वज्रपात एवं आंधी तूफान से बचाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी जारी की गई जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री शिव प्रताप शुक्ल एवं आपदा विशेषज्ञ ने जानकारी देते हुए बताया कि आंधी तूफान एवं खराब मौसम में आकाशीय बिजली गिरने/वज्रपात की घटनाएं घटित होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं, जिससे जनहानि एवं पशु हानि व मकान क्षति तथा व्यक्ति के घायल होने की घटनाए होती हैं तथा उपरोक्त के परिप्रेक्ष्य में आम जनमानस से अपील करते हुये निम्न सावधानियां बरतने को कहा गया है l 10 अप्रैल 2025 आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या करें- 1. पक्के मकान की शरण में चले जाएं l 2. खिड़की, दरवाजे एवं बरामदे से दूर रहें l 3. पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभों, कच्चे मकान, तालाब, जलाशय से दूरी बना कर रखें l 4. खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें, लोहे की खिड़की, दरवाजे व हैण्डपम्प आदि को न छुएं। 5. यदि खुले खेत में फंस गये हैं तो दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें तथा घुटनों का टेक लेकर उकड़ू बैठ जाएं l 6. वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं बदलते मौसम का सटीक पूर्वानुमान देगा बहुउपयोगी सचेत एप एवं दामिनी एप जिससे कि प्रशासन, स्वयंसेवक तथा जागरुक लोगों द्वारा पूर्व चेतावनियों एवं अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुचांकर आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। l गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है दामिनी ऐप एवं सचेत एप l आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या ना करें- 1. पेड़ के नीचे ना खड़े हों l 2. दीवार के सहारे टेक न लगायें l 3. धातु युक्त नल एवं फ्रिज को ना छुएँ l 4. धातु से बने छाते का प्रयोग न करें l 5. घरों में चलने वाले भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें। 6. खुल वाहनों मेे सवारी न करें, बचाव के लिए जमीन पर न लेटें तथा तैराकी या नौकायन न करें। आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या करें- 1. टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे एवं मोबाइल टावर से दूर रहें l 2. घर के बाहर या छत पर रखी हुई भारी वस्तुएं उड़ सकती हैं, इसलिये उन्हें बांधकर रख दें l 3. यात्रा कर रहे हैं तो सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाएं l आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या ना करें- 1. धारदार एवं नुकीली वस्तुओं को खुले में ना रखें l 2. धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें एवं पेड़ की शरण में ना जायें l

........... मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया- आगामी 2 दिनों तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश और तेज रफ्तार हवा का अलर्ट जारी प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना है !!

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.