News Express

थाना मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लुरकुटिया में सड़क किनारे खेत में मिले एक महिला के शव की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिकअप व आलाकत्ल बरामद —

प्रेस – नोट
मीरजापुर पुलिस
दिनांकः 02.03.2025
थाना मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लुरकुटिया में सड़क किनारे खेत में मिले एक महिला के शव की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिकअप व आलाकत्ल बरामद —
              थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 01.03.2025 को वादी अशोक पुत्र सोमारू निवासी डुडवा धरमपुर थाना भदोही जनपद भदोही द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के भाई की पत्नी (मालती) की हत्या कर शव को मड़िहान क्षेत्रांतर्गत खेत में फेकने व महिला (मालती) के पुत्र (रौनक) को मारने की नियत से पुल से नीचे फेकने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-48/2025 धारा 105,109 बीएनएस व 3(2)v एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
             पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर “आर.पी.सिंह” व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा तत्समय घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर घटना का यथाशीघ्र सफल अनावरण करने हेतु निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए दिनांकः 02.03.2025 को थाना मड़िहान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित अभियुक्त राजेन्द्र बिन्द पुत्र स्व0 लालमन बिन्द निवासी सौरा थाना औराई जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल एक अदद सूजा बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP65R6056 को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । 
विवरण पूछताछ —
                गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि महिला (मालती) करीब 03 वर्षों तक उसके साथ लिव-इन-रिलेशन में रही और बाद में करीब-01 वर्ष पूर्व विनोद गौतम नाम के व्यक्ति के साथ शादी कर ली थी । मालती द्वारा बार-बार धमका कर राजेन्द्र बिन्द उपरोक्त से पैसे की मांग की जाती थी और फिर से उसी के साथ रहने के लिए दबाव बना रही थीं । जिससे परेशान होकर मालती से पीछा छुड़ाने के लिए मैने उसे बुलाकर उसकी हत्या कर शव को मड़िहान में सड़क किनारे खेत में फेंक दिया था तथा मालती के पुत्र रौनक को मारने की नीयत से पुल से नीचे फेंक दिया था । 
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —
राजेन्द्र बिन्द पुत्र स्व0 लालमन बिन्द निवासी सौरा थाना औराई जनपद भदोही, उम्र करीब-45 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0-48/2025 धारा 105,109 बीएनएस व 3(2)v एससी/एसटी थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर ।
विवरण बरामदगी —
    एक अदद सूजा (आलाकत्ल)
    घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकअप वाहन संख्याःUP65R6056.
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
वरिष्ठ उप-निरीक्षक राजेश सिंह थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर ।
उप-निरीक्षक बाली मौर्या थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर ।
आरक्षी अंकित वर्मा व वीरभद्र यादव ।

News Image

................ प्रेस नोट मीरजापुर पुलिस दिनांकः 02.03.2025 थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नशामुक्ति केन्द्र लोहदी में हुई युवक की हत्या की घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद — थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 01.03.2025 को वादी अकालून पुत्र स्व0 अस्फाक निवासी बड़ी बसही थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के पुत्र को नशा मुक्ति केन्द्र में कार्य करने वालो द्वारा मारापीटा गया जिससे मृत्यु होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-48/2025 धारा 103(1),115(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0कटरा निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए आज दिनांकः 02.03.2025 को थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण 1. शिवम तिवारी पुत्र स्व0 छविनाथ तिवारी निवासी बड़ाचाका नैनी थाना नैनी जनपद प्रयागराज व 2. बुल्ली उर्फ रमांशंकर प्रजापति पुत्र परषोत्तम प्रजापति निवासी वासलीगंज थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल एक अदद लोहे की पाइप व एक अदद बांस का बेत बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । विवरण पूछताछ— गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे नशामुक्ति केन्द्र लोहदी ब्रांच में निरूद्ध लोगो की देखरेख/निगरानी का कार्य करते है । तौसीफ अंसारी 14 फरवरी 2025 को नशामुक्ति केन्द्र में परिवारिजन द्वारा दाखिल कराया गया था जो केन्द्र से पूर्व में भागने का प्रयास किया था जिसे पकड़ कर लाया गया था तथा कुछ दिन बाद पुनः भागने का प्रयास किया गया तो तौसीफ को हम लोगो द्वारा पकड़ कर लाया गया इस दौरान गाली-गलौज किया गया तो जिससे आवेश में आकर हम लोगो द्वारा मारापीटा गया जिससे उसकी की मृत्यु हो गयी । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण — 1. शिवम तिवारी पुत्र स्व0 छविनाथ तिवारी निवासी बड़ाचाका नैनी थाना नैनी जनपद प्रयागराज, उम्र करीब-32 वर्ष । 2. बुल्ली उर्फ रमांशंकर प्रजापति पुत्र परषोत्तम प्रजापति निवासी वासलीगंज थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 45 वर्ष । पंजीकृत अभियोग — मु0अ0सं0-48/2025 धारा 103(1),115(2),3(5) बीएनएस थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर । विवरण बरामदगी —  घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की पाइप व एक अदद बांस का बेत गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम — निरीक्षक बुद्धिसागर यादव, उप निरीक्षक शशि मोहन राय, हे0का0 रामअवध यादव, कां0 अरूण कुमार, कां0 विनोद कुमार थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर ।

News Image

.............. क्या हो रहा है..!!

............ नदहाड़े दोपहर में मोटरसाइकिल पर चोरों ने किया हाथ साफ थाने में तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की किया मांग़ मीरजापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के करियाडीह निवासी का मोटरसाइकिल कटरा कोतवाली क्षेत्र के माल गोदाम के पास से चोरों ने किया गायब। शनिवार को दीनदहाड़े चोरों ने करियाडीह निवासी पप्पू यादव की मोटरसाइकिल पर किया हाथ साफ। पप्पू यादव अपनी मोटरसाइकिल माल गोदाम में खड़ी करके किसी काम से स्टेशन पर गया था, आने पर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल जिसका गाड़ी नंबर UP 63 AK1977 चोरी हो गई थी। काफी पूछताछ करने के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.