News Express

1-थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार-

मीरजापुर
 दिनांकः 05.06.2023
1-थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार-
                   थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः15.05.2023 को थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी(वादी की) नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-162/23 धारा 363 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
                  पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा नाबालिग के साथ हुई उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी चुनार व प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः05.06.2023 को व0उ0नि0 संजीत बहादुर सिहं मय पुलिस बल द्वारा थाना चुनार पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बालअपचारी को पकड़ा गया । थाना चुनार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-162/2023 धारा 363,366,376(3) भादवि व ¾(2) पॉक्सो एक्ट में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल/किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया ।
2- थाना विंध्याचल पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार—
                     पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना विंध्याचल पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः05.06.2023 को उ0नि0 हरेराम चौरसिया मय पुलिस टीम द्वारा वारण्टी 1.नरेश प्रजापति 2.सुरेश प्रजापति पुत्रगण स्व0शिवनाथ निवासीगण दुगरा पहाडी थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।
3-जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 31 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0शहर-02
थाना को0कटरा-01
थाना विंध्याचल-02
थाना को0देहात-04
थाना कछवां-01
थाना पड़री-04
थाना लालगंज-04
थाना हलिया-02
थाना जिगना-01
थाना ड्रमण्डगंज-02
थाना जमालपुर-08

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.