News Express

14 दिसम्बर को जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहराकलां में आयोजित होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह

14 दिसम्बर को जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहराकलां में आयोजित होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह


मीरजापुर 09 दिसम्बर 2024- जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दिनांक 14.12.2024 (दिन शनिवार) को जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहराकलां, मीरजापुर (खेल का मैदान) में कराया जाना सुनिश्चित हुआ है। ऐसे आवेदक जिनकी वार्षिक आय रू0 200000.00 (रुपये-दो लाख मात्र) है वे आवेदक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पोर्टल https://cmsvy.upsdc.gov.in पर समस्त वांछित संलग्नकों सहित ऑनलाइन आवेदन करते हुये आवेदन पत्र की हार्डकापी ग्रामीण क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी एवं शहरी क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी, नगर निकाय के कार्यालय में जमा करते हुये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निर्धारित तिथि को पात्रता की स्थिति में योजना का लाभ उठायें।

News Image

.............. नगर में जाम से निजात दिलाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के द्वारा पूरे लाव-लश्कर के साथ पटेल चौराहा भरूहना से लेकर रोडवेज तक चलाया जा रहा है वृहद अतिक्रमण अभियान। मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल, उप जिला अधिकारी सदर गुलाब चंद्र, क्षेत्राधिकारी पुलिस नगर व सदर, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश ईओ जी लाल, के अलावा नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी संघ उपस्थित। Mirzapur News.....

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.