News Express

मंत्री नन्दी के फ्लीट की  बोलेरो गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई

मंत्री नन्दी के फ्लीट की  बोलेरो गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई

मंत्री की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के तीन जवान और ड्राइवर हुए घायल

संत कबीर नगर के कांटी चौकी के पास हुआ हादसा

प्राथमिक उपचार कराने के बाद मंत्री नन्दी घायलों को लेकर मेदांता के लिए हुए रवाना

आज गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 35वें स्थापना दिवस समारोह से लौटते समय प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की फ्लीट दुर्घटना की चपेट में आ गई। जनपद संत कबीरनगर की कांटी चौकी के पास मंत्री की सुरक्षा में चल रही बोलेरो गाड़ी जिसमें सीआरपीएफ के जवान सवार थे, वो एक ट्रैक्टर से टकरा गई।

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुए इस हादसे में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए और बोलेरो के चालक नीरज को भी चोट आई। मंत्री नन्दी तत्काल घायल जवानों को अपनी गाड़ी में बिठाकर जनपद बस्ती स्थित श्री कृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंचे। 
यहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना में सीआरपीएफ दो जवानों के सर में और एक जवान के हाथ में चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी बस्ती और सीओ सिटी अस्पताल पहुंचे। बस्ती के श्री कृष्ण मिशन हॉस्पिटल में घायल सीआरपीएफ जवानों और ड्राइवर का प्राथमिक उपचार कराने के बाद मंत्री नन्दी घायल जवानों को लेकर मेदांता लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

........ पाकिस्तान ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हाइब्रिड मॉडल के तहत खेलने के लिए अपनी सहमति दे दी है। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच बातचीत के बाद लिया गया। हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट के मैच दो या अधिक देशों में आयोजित किए जाते हैं। इस मॉडल को उस स्थिति में अपनाया जाता है जब राजनीतिक या सुरक्षा कारणों से सभी मैच एक ही देश में करवाना संभव न हो।

......... प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल के व्याज एवं अधिभार में बड़ी राहत देते हुए एकमुश्त समाधान योजना (OTS) लागू की गई है। यह 15 दिसंबर से तीन चरण में प्रभावी होगी। इस योजना में छोटे लोड वाले, कम राशि के बकायेदारों को अधिभार में शत-प्रतिशत छूट दी गई है। अन्य श्रेणी के लोगों को भी ऐतिहासिक छूट देने वाली यह योजना है। इसका लाभ लें और बकाये से मुक्ति पाएँ। बिजली मंत्री एके शर्मा

........... मंत्री नन्दी के फ्लीट की बोलेरो गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई मंत्री की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के तीन जवान और ड्राइवर हुए घायल संत कबीर नगर के कांटी चौकी के पास हुआ हादसा प्राथमिक उपचार कराने के बाद मंत्री नन्दी घायलों को लेकर मेदांता के लिए हुए रवाना आज गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 35वें स्थापना दिवस समारोह से लौटते समय प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की फ्लीट दुर्घटना की चपेट में आ गई। जनपद संत कबीरनगर की कांटी चौकी के पास मंत्री की सुरक्षा में चल रही बोलेरो गाड़ी जिसमें सीआरपीएफ के जवान सवार थे, वो एक ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुए इस हादसे में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए और बोलेरो के चालक नीरज को भी चोट आई। मंत्री नन्दी तत्काल घायल जवानों को अपनी गाड़ी में बिठाकर जनपद बस्ती स्थित श्री कृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंचे। यहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना में सीआरपीएफ दो जवानों के सर में और एक जवान के हाथ में चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी बस्ती और सीओ सिटी अस्पताल पहुंचे। बस्ती के श्री कृष्ण मिशन हॉस्पिटल में घायल सीआरपीएफ जवानों और ड्राइवर का प्राथमिक उपचार कराने के बाद मंत्री नन्दी घायल जवानों को लेकर मेदांता लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.