News Express

मझवां उपचुनाव में प्रभारी मंत्री अनिल राजभर व पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडे ने जनसंपर्क कर झोंकी ताकत 

मझवां उपचुनाव में प्रभारी मंत्री अनिल राजभर व पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडे ने जनसंपर्क कर झोंकी ताकत 

कछवां। विधानसभा मझवां उपचुनाव में भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बडी जनसभा के बाद भदोही पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडे, ने गुरुवार को सरावा में पंडित सुभाष तिवारी विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्राह्मण चेतना परिषद प्रदेश सचिव व बनारस प्रभारी, के घर आयोजित चुनावी सभा कर घर-घर जनसम्पर्क किया। अनिल राजभर ने कहा कि सबको एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य की विजय सुनिश्चित करनी है। सरावां में पंडित सुभाष तिवारी के आवास पर बडी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत पूर्व चेयरमैन अजय कुमार उपाध्याय,मनोज सिंह, अश्वनी मोदनवाल, तरुण राय,अशोक सिंह, किंशन पासवान, राज बिंद, आकाश सिंह, आशीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

................ हर्षोल्लास के साथ अपना दल एस ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम व बलिदान के प्रतीक हैं भगवान बिरसा मुंडा - मंत्री आशीष पटेल मिर्जापुर। 15 नवंबर 2024 अपना दल एस के जिलाध्यक्ष ई० राम लौटन बिंद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद जनसंपर्क कार्यालय स्थित पटेल चौक (भरुहना) जनपद मिर्जापुर में आदिवासी जन चेतना के लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व माननीय प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री श्री आशीष पटेल जी ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि, यह जनजातीय के गौरव के लिए सम्मान का दिन है। उन्होंने प्रदेशवासियों को जयंती पर शुभकामनाएं दी और कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा देश के जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम व बलिदान के प्रतीक हैं। उन्होंने देश के अमर नायकों और बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हर साल 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जननायक थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। मा० मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि बिरसा मुंडा जी ने तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों की सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया। उनके क्रांतिकारी विचार और देश प्रेम की भावना आज भी हम सभी को प्रेरित करती है। जयंती कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, गोवर्धन पटेल, दुर्गेश पटेल, मुन्नर पटेल, रामवृक्ष बिंद, संतोष विश्वकर्मा, मनोज सिंह, शंकर सिंह चौहान, योगेश पटेल, विजय शंकर केसरी, उमाशंकर सोनी, राजेश मौर्य, मनोज बिंद, विकास मौर्य, हर्षित पटेल, सोनेलाल पटेल, आरिफ अली मंसूरी, प्रशांत शुक्ला, जग्गा बिंद, गौरव दुबे, संदीप सिंह, आकाश सिंह, सत्यम सिंह आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें। उक्त आशय कि जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

News Image

................... मझवां विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी बार चनईपुर में मुख्यमंत्री ने किया जनसभा मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मझवां विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी बार चनईपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में है अब सब चंगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी पुलिस में महिलाओं की भर्ती इसीलिए की गई है, जिससे जब गांव, शहर या फिर चौराहे पर कोई सपाई महिला पर गलत नजर डाले तो महिला पुलिस उनकी डेंटिंग-पेंटिंग सही तरीके से कर सके। अपने भाषण में मुख्यमंती ने आगे कहा कि आज आप नए भारत को देख रहेंगे, नए भारत में सीमाएं सुरक्षित हैं। युवाओं के उत्थान के लिए, किसानों की खुशहाली के लिए, बेटी और बहनों के स्वालंबन के लिए सरकार तेजी से काम करके नए भारत की परिकल्पना को साकार करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में यूपी की पहचान माफिया से होती थी, कर्फ्यू और दंगों से होती थी। आज हम लोग कह सकते हैं कि माफिया मुक्त यूपी, दंगा मुक्त यूपी, कर्फ्यू मुक्त यूपी। नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में है अब सब चंगा। चाहे गरीब की सुरक्षा की बात हो या उनके उत्थान की बात हो, बेटियों की सुरक्षा की बात हो, आज प्रभारी तरीके से यूपी में लागू किया गया है। हम लोगों ने विकास के बड़े काम किए। ये सपा भी आपके सामने आई। 4 बार सपा को आपका शासन चलाने का अवसर प्राप्त हुआ था, क्यों इन लोगों ने विकास के काम नहीं किए, क्योंकि विकास इनके काम का हिस्सा नहीं था। वहां तो बस परिवार का विकास होता है। या सैफई परिवार का विकास हुआ या तो यूपी के बड़े-बड़े माफिया, गुंडे, अपराधी इनका विकास हुआ है। माफिया डॉन अतीक की ओर इशारा करते हुए सीएम ने कहा कौन नहीं जानता भाजपा विधायक कृष्णानंद की हत्या करने वाला माफिया इस सपा सरकार के गले का हार था। कौन नहीं जानता राजू पाल की हत्या करने वाला माफिया सपा-बसपा के गले का हार था। कौन इनकी करतूतों को नहीं जानता है। आज मां-बहनें मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना करती हैं कि सपा फिर से सत्ता में न आ पाए। ये सपा पार्टी महिला सुरक्षा के लिए संकट है। नौजवानों के भविष्य पर संकट है। इनके समय पर जब नौकरी होती तो चाचा-भतीजे की जोड़ी साथ-साथ वसूली के लिए निकल पड़ती थी। पैसा भी लिया जाता था, नौकरी भी नहीं लगती थी। मुख्य मंत्री ने कहा कि चौराहे पर, गांव में या शहर में बेटी के ऊपर जहां से सपाई नजर डाले वहां पर पुलिस में भर्ती बेटियां इनकी डेंटिंग पेंटिंग का काम कर सके। इसलिए महिलाओं को पुलिस में भर्ती करवाया गया है। आज सुरक्षा भी है, सुविधा भी है। नौजवानों के लिए नौकरी है। बेटियों-बहनों के कल्याण के लिए अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं। भाजपा ने सुचिस्मिता मौर्या को मझवां सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। इनको भारी मतों से विजयी बनाएं। हम लोग विकास की नई गाथा लिखेंगे। आप लोग बस अपना समर्थन सुचिस्मिता मौर्या को दीजिएगा।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.