News Express

महिला मजदूर का पेड़ से लटकता मिला शव

महिला मजदूर का पेड़ से लटकता मिला शव


राजगढ़,मिर्जापुर।राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव में मध्यप्रदेश की महिला मजदूर का संदिग्ध परिस्थितियों में पक्का घर के पीछे (कहवा) अर्जुन के छोटे पेड़ में, साड़ी के फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी आपरेशन, थानाध्यक्ष राजगढ़ और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साड़ी के फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतार कर विधिक कार्यवाही में जुट गए। कुड़ी गांव निवासी जोखन गुप्ता बस्ती से दूर राजगढ़ ग्राम सभा में खेत पर अपना मकान बनाकर रहते हैं। इन दिनों जोखन गुप्ता के धान के फसल की कटाई चल रहा है। गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे मजदूर जोखन गुप्ता के खेत पर धान की कटाई करने पहुंचे, तो घर के पीछे छोटे अर्जुन के पेड़ में 35 वर्षीय महिला शव पेड़ की डाली से साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ देख, मजदूर शोर मचाते हुए भागकर कर किसान को सूचना दी । मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मुनेंद्र पाल सिंह, राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल पुलिस टीम व फोरेंसिक टीम सहित मौके पर पहुचकर फंदे पर लटक रहे महिला का शव नीचे उतार कर जांच पड़ताल कराया की । मृतक महिला के गले में माला, छोटा पर्स पाया गया। पर्स में 1400 रुपये नगद, एक कागज की पर्ची भी मिला l पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखा था l पर्ची पर लिखे मोबाइल नम्बर पर फोन किया गया तो मृतिका का पति फोन उठाया l बातचित में उसने अपना पता और नाम मध्यप्रदेश के चितरंगी थाना क्षेत्र के पीडरिया निवासी उत्तम गौड़ बताया। उसने मृतिका का पहचान पत्नी के रूप में करते हुए 35 वर्षीय हीरामनी देवी बताया। सूचना पर मिलते के बाद मौके पर पहुंचे उत्तम गौड़ ने बताया कि उसकी पत्नी हीरामनी रविवार को गांव के मजदूरों के साथ धान की कटाई करने के लिए थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव में एक किसान के घर आई थी। बुधवार को साथी मजदूर के फोन से घर पर फोन कर पेट मे दर्द होने की बात कही थी। उत्तम ने बताया कि बुधवार की शाम मजदूर साथियों ने फोन कर बताया हीरामनी बिना बताए कही चली गई है।जिसपर महिला का पति उत्तम भागलपुर गांव पहुंचकर मालिक के साथ उसकी खोज बीन कर रहा था।इसी दौरान शुक्रवार की सुबह कुड़ी गांव में उसका शव पेड़ से लटकता पाया गया। पुलिस के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने पर मामले का खुलासा हो गया l सीओ आपरेशन मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फंदे से लटकता महिला का शव का मिला है।जिसका पहचान हो गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य की रिपोर्ट

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.