News Express

बजरंग दल द्वारा मनमोहन आकर्षक भव्य झांकी कार्यक्रम हुआ  संपन्न

बजरंग दल द्वारा मनमोहन आकर्षक भव्य झांकी कार्यक्रम हुआ  संपन्न
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने की भागीदारी
ड्रामड ग॓ज 
बाजार में विजयदशमी के दिन सुबह से ही क्षेत्र एवं प्रयागराज क्षेत्र तथा मध्य प्रदेश क्षेत्र से दर्शकों ने हजारों की संख्या में भागेदारी की पूरे बाजार में भक्ति भाव का वातावरण रहा पांच जगह दुर्गा पंडाल लगे रहे क्षेत्र का ऐतिहासिक प्राचीन एवं अपने आप में अनोखा विजयदशमी का पर्व तथा बजरंग दल द्वारा विहंगम झांकी का प्रदर्शन क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी मुख्य अतिथि रहे और  भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह सिंह उपस्थित रहे बजरंग दल के पदाधिकारीगण शिवम केशरी डीजे अनूप कुमार आशीष कुमार गुड्डू शिवम कुमार रवि चौरसिया मुकेश पाल ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता सुरेश कुमार केसरी अरुण तिवारी धीरज मिश्रा संजीव केसरी तारकेश्वर केसरी मनोज केसरी अनिल केसरी भाजपा युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष धीरज केसरी मंटू सिंह सहित अन्य सदस्यों में स्वागत ने स्वागत किया इसके बाद क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों का मंच से स्वागत किया गया जिसमें अंकित मिश्रा राजेश मिश्रा दिलीप दुबे राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव का कमेटी द्वारा माल्यार्पण किया गया शाम को मनमोहक एवं आकर्षक झांकी पूरे बाजार में भ्रमण किया हजारों की भीड़ जिसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही पूरा क्षेत्र में भक्ति भाव का वातावरण रहा

...................... मीरजापुर पुलिस —प्रेस नोट— दिनांकः13.10.2024 जनपद में स्थापित दुर्गा पूजा सम्बन्धित प्रतिमाओं के चल रहे विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा मूर्ति विसर्जन स्थल बरकछा का भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारीगण को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश— पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा जनपद में स्थापित दुर्गा पूजा सम्बन्धित प्रतिमाओं के चल रहे विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के हेतु थाना को0देहात मूर्ति विसर्जन स्थल खडंजा फाल बरकछा का भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा सम्बन्धित प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु चिह्नित अलग-अलग स्थानों पर मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा यातायात-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस/पुलिस बल की ड्यूटियां लगायी गयी है । जिस प्रकार से जनपद में विगत् शारदीय नवरात्रि मेला विन्ध्याचल-2024, दुर्गा पूजा, रावण दहन, विजयदशमी/दशहरा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया गया है वैसे ही भरत मिलाप, बड़े मेलों सहित अन्य आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा । त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी पुलिस उच्चाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारीगण भी अपने-अपने क्षेत्र में सतत् रुप से भ्रमणशील है । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा मीरजापुर पुलिस की तरफ से समस्त जनपदवासियों को त्यौहारों की हार्दिक शुभकानाएं एवं बधाई दी गयी ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.