News Express

मा0मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल,

मीरजापुर पुलिस
—प्रेस नोट—
दिनांकः22.09.2024
मा0मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल, पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण की ब्रीफिंग कर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश —
                        दिनांकः23.09.2024 को मा0मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “डा0मुथुकुमार स्वामी बी”, पुलिस उप-महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर “आर.पी. सिंह”, जिलाधिकारी मीरजापुर “प्रियंका निरंजन” व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण सहित पीएसी  बल के अधि./कर्मचारीगण की ब्रीफिंग की गयी । ब्रीफिंग कार्यक्रम के दौरान जनपद एवं बाह्य जनपदों से ड्यूटी हेतु आये पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण को उच्चतम सुरक्षा श्रेणी को देखते हुए लगी समस्त ड्यूटियों एवं रूट व्यवस्था के बारें में बिन्दुवार बताकर, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बनाए गए विभिन्न प्वाइंटो पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपनी-अपनी ड्यूटी संपादित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । 
    उक्त ब्रीफिंग के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण सहित जनपद एवं बाह्य जनपदों से आये हुए अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.