News Express

थाना चुनार पुलिस द्वारा 04 लाख के अवैध गांजा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 35.400 किलोग्राम गांजा बरामद—

मीरजापुर पुलिस
—प्रेस नोट—
दिनांकः16.08.2024
थाना चुनार पुलिस द्वारा 04 लाख के अवैध गांजा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 35.400 किलोग्राम गांजा बरामद—
            पुलिस अधीक्षक मीरजापुर "अभिनन्दन" द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । 
            उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 16.08.2024 को प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार-अमित कुमार मिश्रा व उप-निरीक्षक उदय नारायण सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना चुनार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत पकड़ी का पुरा तिराहा से 03 नफर अभियुक्तों 1.आयुष पाण्डेय पुत्र अखिलेश पाण्डेय निवासी अलहुआ थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 2. राहुल सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी समदपुर थाना अदलहाट मीरजापुर, व 3. अंकित पाण्डेय पुत्र विजय पाण्डेय निवासी पार्वती नगर कालोनी भीटी थाना रामनगर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 35.400 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-243/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1.आयुष पाण्डेय पुत्र अखिलेश पाण्डेय निवासी अलहुआ थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।
2. राहुल सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी समदपुर थाना अदलहाट मीरजापुर ।
3. अंकित पाण्डेय पुत्र विजय पाण्डेय निवासी पार्वती नगर कालोनी भीटी थाना रामनगर जनपद वाराणसी ।
बरामदगी विवरण —
35.400 किग्रा अवैध गांजा ।
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0-243/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चुनार जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय —
पकड़ी का पुरा तिराहा के पास से, दिनांकः 16.08.2024 ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा थाना चुनार मय पुलिस टीम ।
उपनिरीक्षक उदय नारायण सिंह चौकी प्रभारी कस्बा चुनार मय पुलिस टीम ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.