News Express

लगातार बारिश होने से गिरा रिहायशी कच्चा मकान गृहस्थी का सामान नष्ट

लगातार बारिश होने से गिरा रिहायशी कच्चा मकान गृहस्थी का सामान नष्ट


हलिया मिर्जापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के मतवार चौकी अंतर्गत बीती रात बारिश होने से कच्चा मकान धराशाई हो गया संयोग सही था कोई हताहत नहीं हुई घर में सो रहे लोग समय रहते घर से निकल कर बचाई जान प्राप्त जानकारी के अनुसार मतवार चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलाही नौडिहवा निवासी राम मिलन पाल पुत्र लुरखुर पाल का मकान गुरुवार की रात अचानक उस समय गिरने लगा जब उनका परिवार रात को घर में सोया हुआ था लोगों ने घर से बाहर निकल कर किसी तरह से अपनी जान बचाई परन्तु घर में रखा लाखों का गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि कमलेश गोंड ने लेखपाल सहित उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए बताया कि बारिश की वज़ह से गरिब किसान राममिलन पाल का रिहायशी कच्चा मकान अचानक गिर गया जिससे मकान में रखा गेहूं, चावल, चारपाई, कपड़ा सहित लाखों का सामान नष्ट हो गया उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है यथा संभव पिडित की क्षतिपूर्ति की जाएगी।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.