News Express

विकास खण्ड स्तरीय खरीफ कृषि निवेश/जैविक मेला काम मा0 विधायक छानबे में दीप प्रज्जवलित कर किया उद्घाटन

विकास खण्ड स्तरीय खरीफ कृषि निवेश/जैविक मेला काम मा0 विधायक छानबे में दीप प्रज्जवलित कर किया उद्घाटन

    मीरजापुर 08 अगस्त 2024- विकास खण्ड स्तरीय खरीफ कृषि निवेश/जैविक मेला विकास खण्ड लालगंज के ग्राम- महादेव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मा0 छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। मा0 छानबे विधायक द्वारा उपस्थित कृषकों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि किसान भाई वर्षा को देखते हुए खरीफ में धान की खेती के मोटे अनाज रागी, सांवा, कोदो, बाजरा, ज्वार की भी खेती करके अपनी आमदनी को दूना करने के साथ-साथ मोटे अनाजों का प्रयोग दैनिक जीवन में करके अपने स्वास्थ्य भी अच्छा रख सकते है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र से उपस्थित अध्यक्ष प्रो0 श्रीराम सिंह द्वारा उपस्थित कृषकों को खेतों में उगने वाले पारथेनियम घास से होने वाले नुकसान के बारे में बताया साथ ही उसके नियंत्रण हेतु विस्तृत चर्चा की गयी। डा0 सुधीर श्रीवास्तव, जनपद सलाहकार द्वारा कृषकों को जैव उर्वरक के महत्व व उसके प्रयोग की विधि पर विस्तार से चर्चा की गयी साथ ही मिलेट्स के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग से उपस्थित डा0 जे0पी0 सिंह द्वारा उपस्थित कृषकों को पशुओं के रख-रखाव व टीकाकरण के बारे में विस्तार से बताया गया।  
कार्यक्रम में उपस्थित प्रगतिशील कृषक श्री योगेन्द्र सिंह द्वारा उपस्थित किसानों को जैविक खेती व प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी कि कैसे वह प्राकृतिक/जैविक खेती अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते है। 
कार्यक्रम का संचालन पंकज मिश्रा, व0प्रा0सहा0 ग्रुप-बी द्वारा किया गया। आयोजित खरीफ गोष्ठी में कृषि, पशुपालन व अन्य विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाये गये। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी बबिता सिंह, ग्राम प्रधान श्री रोशन सिंह पटेल, स0वि0अ0(कृषि) श्री संजय कुमार पटेल व बी0टी0एम0 श्री पवन कुमार सिंह तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.