News Express

ग्राम प्रधान के उपचुनाव में राजगढ़ के जमुहार से राजकुमार सिंह निर्वाचित हुए

ग्राम प्रधान के उपचुनाव में राजगढ़ के जमुहार से राजकुमार सिंह निर्वाचित हुए

राजगढ़ ब्लाक के जमुहार गांव में संपन्न हुए उपचुनाव में गांव के पूर्व बीडीसी राजकुमार सिंह 428 मतों से विजई हुए।
इस गांव में पूर्व प्रधान संपत्ति देवी निर्वाचित हुई थी पर उनकी मृत्यु हो जाने से यह सीट रिक्त हो गई थी सामान्य सीट होने के कारण इस सीट पर उन्हीं के पति सदाफल पुनः 
चुनाव लड़े तो उनके खिलाफ गांव के पूर्व बीडीसी राजकुमार सिंह चुनाव लड़े और एकतरफा चुनाव में पूर्व प्रधान पति को 428 मतों से पराजित कर दिया। इस गांव में कुल 3024 वोटर हैं
जिसमें से 2014 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया उसमें से 1203 वोट राजकुमार सिंह को मिला और पूर्व प्रधान पति को 765 वोट मिले इस प्रकार से 428 वोट से राजकुमार सिंह विजई हो गए विजय प्रत्याशी को प्रमाण पत्र आरोप संजय सिंह उप जिलाधिकारी मड़िहान युगान्तर त्रिपाठी और खंड विकास अधिकारी राजगढ़ वीरेंद्र प्रताप वर्मा ने संयुक्त रूप से दिया इस मौके पर सुरक्षा के खड़े इंतजाम थे विजई प्रत्याशी को समर्थकों ने फूल मालाओं से लड़ दिया बाद में पुलिस कस्टडी में उन्हें उनके घर तक छोड़ा गया। 

राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य की  रिपोर्ट ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.