News Express

थाना साइबर क्राइम मीरजापुर द्वारा साइबर जागरूकता के लिए किया गया कार्यशाला का आयोजन

थाना साइबर क्राइम मीरजापुर द्वारा साइबर जागरूकता के लिए किया गया कार्यशाला का आयोजन
  
मीरजापुर              

मासिक साइबर जागरुकता दिवस के अवसर पर साइबर अपराध से घटनाओं के रोकथाम के लिए जनपद मीरजापुर शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थान के क्रम में  रेलवे स्टेशन परिसर ,रोडवेज परिसर पर मौजूद यात्रीगण/दुकानदार तथा जिला कारागर मीरजापुर के परिसर में मौजूद मुलाकातियों को साइबर अपराध से बचाव व सावधानियां बरतने के बारें में बताया गया, जिसमें थाना साइबर मीरजापुर के उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर अपराध की रोकथाम, महिला संबंधी साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गयी तथा साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराध के प्रकार, तथा उनसे कैसे बचा जाये उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा हे0का0 बृजेश सिंह  द्वारा UPI, VOILET, इण्टरनेट बैंकिंग, साइबर अपराध के संबंध में NCRB/साइबर क्राइम पोर्टल की वेबसाईट www.cybercrime.gov.in  के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी व का0 अभिनाश सिंह  द्वारा साइबर अपराध के हेल्प लाईन नं0-1930 के बारे में भी जानकारी दी गयी, जिसमें प्रमुख रूप से फेसबुक , व्हाट्सएप , सोशल साइट्स,गूगल सर्च  के सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा साइबर अपराध से बचाव हेतु क्या करें/क्या न करें से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश का पम्पलेट वितरित किया गया । इस मौके रेलवे स्टेशन परिसर /रोडवेज परिसर / जिला कारागार परिसर के  प्रांगण में  काफी लोग मौजूद रहें 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.