News Express

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने व छेड़छाड करने वाला आरोपी गिरफ्तार—

“सराहनीय कार्य मीरजापुर पुलिस”
 दिनांक-30.05.2023
1-थाना अहरौरा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने व छेड़छाड करने वाला आरोपी गिरफ्तार—
              थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 29.05.2023 को एक व्यक्ति द्वारा 02 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-87/2023 धारा 354/363/366/504/506 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
           पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरी0 अहरौरा को निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 30.05.2023 को उ0नि0 सुभाषचन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से नामजद अभियुक्त आमिर सुहेल पुत्र एजाज अहमद निवासी नई बाजार थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।
2-थाना मड़िहान पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार—
          थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः28.05.2023 को वादिनी राजकुमारी देवी पत्नी लक्षिमन चौहान निवासी ककरद थाना संतनगर जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जान से मार देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-55/2023 धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/ 4  डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । 
                  पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन व प्रभारी निरीक्षक मड़िहान को निर्देश दिये गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः30.05.2023 को उ0नि0 जितेन्द्र सरोज मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से नामजद 02 अभियुक्त 1. मुकेश चौहान पुत्र बनारसी चौहान 2. बनारसी चौहान पुत्र रामदास चौहान निवासीगण विशुनपुर थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
3-जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 30 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है—
थाना को0शहर-04
थाना विंध्याचल-01
थाना चील्ह-02
थाना पड़री-05
थाना लालगंज-05
थाना हलिया-02
थाना ड्रमण्डगंज-05
थाना संतनगर-03
थाना चुनार-02
थाना जमालपुर-01

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.