News Express

1.थाना मड़िहान पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार—

सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस 
दिनांकः 03.07.2024
1.थाना मड़िहान पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार—
                    थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.05.2024 वादी कमलेश कुमार मौर्या पुत्र श्याम लाल निवासी दांती थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी व वादी के पिता को जान से मारने की नियत से एक राय होकर हमला करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-125/2024 धारा 307,323,504,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
                        पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी मड़िहान को निर्देश दिये गये । मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य संकलन व घटना क्रम के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 304,323,504,506,34 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई । आज दिनांकः 03.07.2024 को उप निरीक्षक राजेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त 1. विजय कुमार पुत्र रामकिशुन मौर्या व 2. बाबुलाल पुत्र कुश कुमार मौर्या निवासीगण दांती थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 23 व्यक्तियों का B.N.S.S. 170/126/135  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना विन्ध्याचल-02
थाना चिल्ह-05
थाना कछवां-08
थाना अदलहाट-03
थाना अहरौरा-05
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.