News Express

अवैध खनन कर रहे खनन कर्ता पर दर्ज हुआ मुकदमा

लालगंज एसडीएम की कार्यवाई से मचा हड़कंप

अवैध खनन कर रहे खनन कर्ता पर दर्ज हुआ मुकदमा


मीरजापुर। सरकारी चक मार्ग एवं अन्य भूमि पर अवैध खनन करने वाले खननकर्ता अमित केसरवानी निवासी गलरा पर खनन अधिनियम IPC एवं लोक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम की गंभीर धाराओं में थाना ड्रमंडगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। एसडीएम लालगंज गुलाबचंद के निर्देश पर पुलिस एवं राजस्व की टीम लगातार दबिश दे रहीं थीं।अमित केसरवानी के द्वारा रात्रि में अवैध खनन किया जा रहा था। जिसके क्रम में दो दिन पूर्व एसडीएम लालगंज के निर्देश पर गए लेखपाल संजीव उपाध्याय से अवैध खनन कर्ता द्वारा अभद्रता की गयी एवं खनन गतिविधियां न रोके जाने पर। एसडीएम लालगंज ने अवैध खनन कर्ता पर मुकदमा दर्ज कराया। एसडीएम लालगंज गुलाब चन्द्र के आदेश पर थाना प्रभारी ड्रमंडगंज अरविंद सरोज के द्वारा  IPC 1860 की धारा 332 353 .लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984  की धारा 2/3 एवं  खान अधिनियम 1952 की धारा 4/21 में मुकदमा दर्ज किया गया। लालगंज एसडीएम ने अवगत कराया की एरिया में अवैध खनन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी, JCB मशीन जब्त की जाएंगी,भारी जुर्माना की वसूली की जाएगी, खनन निरीक्षक एवं राजस्व व पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रहीं हैं। अवैध खनन करते पकड़े जाने पर दर्ज होगा मुक़दमा.रात्रि में भी निगरानी रखी जा रहीं हैं यदि अवैध खनन करते पकड़े गए तो मुकदमा तुरंत दर्ज कराया जायेगा जेसीबी जब्त होगी एवं भारी जुर्माना राशि की वसूली की जाएगी। यह कार्यवाही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेश पर व एडीएम वित्त शिव प्रताप शुक्ल द्वारा के द्वारा लगातार कार्रवाई के निर्देश की गयी।
 

मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांकः 24.02.2024 थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत वाहन से दुर्घटना कर पंचायत मित्र की हत्या का अनावरण, ग्राम-प्रधान सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिकअप व कार वाहन बरामद — थाना लालगंज , जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 05.06.2024 को वादी संजय कुमार मौर्या पुत्र किशुन प्रसाद मौर्या निवासी लहंगपुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध वादी के भाई राजीव कुमार मौर्या की षड़यंत्र के तहत वाहन से दुर्घटना कर मृत्यु कारित करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-129/2024 धारा 279,304ए,120बी,427 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनंदन’ द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष लालगंज को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए दिनांकः 13.06.2024 को थाना लालगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित 05 नफर अभियुक्त 1.रामनरेश मौर्या पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मौर्या निवासी मड़वा नेवादा, कोठी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, 2.दिनेश मौर्या पुत्र बेचु प्रसाद मौर्या, 3.शिवकुमार पुत्र श्यामनारायण, 4.संतोष कुमार मौर्या पुत्र सत्यानारायण मौर्या निवासीगण डांगरकेरी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, 5.सतीश मौर्या उर्फ मौर्या पुत्र रामआसरे मौर्या निवासी रामगढ़ थाना बलुआ जनपद चन्दौली को अंतर्गत धारा 302,201,34 भादवि में गिरफ्तार किया गया । घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बोलोरो पिकअप UP 63 BT 0364 व महिन्द्रा टीयूवी UP 63 AE 1519 बरामद कर अऩ्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । पुछताछ विवरण- अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि राजीव कुमार मौर्या (मृतक) ग्राम कोठी में पंचायत मित्र के रूप में कार्यरत थे । जहां राजीव कुमार मौर्या (मृतक) द्वारा ग्राम प्रधान रामनरेश मौर्या के मनरेगा योजना में किये जा रहे अनैतिक कार्यों में विरोध व हस्तक्षेप किया जाता था । पूर्व में ग्राम प्रधान रामनरेश व राजीव कुमार मौर्या (मृतक) में मध्य इसी बात को लेकर वाद-विवाद , गाली-गलौज व मारपीट भी हो चुकी थी । ग्राम सभा से अवैध कमाई नही होने से क्षुब्द होकर ग्राम प्रधान रामनरेश द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर राजीव कुमार मौर्या (मृतक) की चार पहिया वाहन से दुर्घटना कर हत्या कर दी गयी थी । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण — 1. रामनरेश मौर्या पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मौर्या निवासी मड़वा नेवादा, कोठी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-35 वर्ष । 2. दिनेश मौर्या पुत्र बेचु प्रसाद मौर्या निवासी डांगरकेरी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-35 वर्ष । 3. शिवकुमार पुत्र श्यामनारायण निवासी डांगरकेरी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-30 वर्ष । 4. संतोष कुमार मौर्या पुत्र सत्यानारायण मौर्या निवासी डांगरकेरी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-30 वर्ष । 5. सतीश मौर्या उर्फ मौर्या पुत्र रामआसरे मौर्या निवासी रामगढ़ थाना बलुआ जनपद चन्दौली, उम्र करीब-30 वर्ष । पंजीकृत अभियोग — मु0अ0सं0-129/2024 धारा 302,201,34 भादवि थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । विवरण बरामदगी —  घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बोलोरो पिकअप UP 63 BT 0364 व महिन्द्रा टीयूवी UP 63 AE 1519 .  04 अदद मोबाइल फोन । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम — थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव थाना लालगंज मय पुलिस टीम । उप निरीक्षक संजय सिंह प्रभारी एसओजी मय पुलिस टीम । उप-निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस मय पुलिस टीम ।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने किया माँ विंध्यवासिनी का आरती पूजन। आज मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन पूजन को आए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र विन्ध्य कॉरिडोर का किया निरीक्षण । दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा जैसे काशी विश्वनाथ के दरबार मे भक्तों की संख्या बढ़ रही है वैसे ही माँ विंध्यवासिनी मेरी कुल देवी है। माता के भक्तों को अच्छी सुविधा दया जाएगा। प्रयागराज में कुंभ मेला आने वाला है जिसके कारण माँ विंध्यवासिनी के दरबार मे भक्तों की संख्या बढ़ेगी। जिसको देखते हुए भक्तों को सहज सुविधा दी जाएगी

News Image

जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों की समस्याओ का समयबद्ध व संतुष्टिपरक हो निस्तारण जमीन विवाद व अवैध अतिक्रमण के प्रति गम्भीरता पूर्वक कार्य करे राजस्व अधिकारी -जिलाधिकारी मीरजापुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पूर्वान्ह 10 बजे से ही कलेक्ट्रेट पहुंचे एक-एक फरियादियों के समस्याओ को सुनकर उनके निस्तारण के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर अथवा पत्राचार कर निर्देशित किया। उन्होने कहा कि जनता दर्शन में आने वाले फरियादियो की समस्याओ से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रो को जिस भी अधिकारी को प्रेषित किया जाए वे उसका समयबद्ध व संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित कराए। जिलाधिकारी ने जमीन विवाद व अवैध अतिक्रमण कर कब्जा करने वालो के विरूद्ध राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि गम्भीरता पूर्वक कार्य करे तथा अवैध अतिक्रमण करने वालो के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करे। उन्होेने कहा कि जमीन विवाद अथवा पैमाइश जैसे मामलो में तत्काल टीम गठित कर मौके पर भेजते हुये निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। किसी भी प्रार्थना प्रत्र पर गलत आख्या लगाने अथवा लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.