News Express

  दिनांक 07.05.2024 से 17.05.2024 तक जनपद मीरजापुर  मे लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की प्रस्तावित  नामांकन  प्रक्रिया के दृष्टिगत सुव्यवस्थित एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु आबकारी तिराहे से शैलेश तिरा

मीरजापुर पुलिस
प्रेस नोट
यातायात शाखा मीरजापुर
रूट डायवर्जन
            दिनांक 07.05.2024 से 17.05.2024 तक जनपद मीरजापुर  मे लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की प्रस्तावित  नामांकन  प्रक्रिया के दृष्टिगत सुव्यवस्थित एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु आबकारी तिराहे से शैलेश तिराहे के बीच समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन अवरूद्ध रहेगा। 
डायवर्जन निम्नानुसार किया जायेगाः-
1-डायवर्जन मार्ग जिला अस्पताल, शैलेश तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा(कचहरी चौकी), आबकारी तिराहा, रमई पट्टी, पुलिस लाइन होते हुए।
2- नामांकन मे आये हुए समस्त वाहनो को सिटी क्लब में पार्क कराया जायेगा। तथा वाहनो की अधिकता होने पर उन्हे पुलिस लाइन गेट व मोर्चाघर के पास रोक कर पार्क कराया जायेगा। 
3-रमईपट्टी तिराहा, कलेक्ट्रेट व कचहरी के आस-पास वाहनो की अधिकता होने पर आवश्यकतानुसार समस्त वाहनो तहसील चौराहे से गिरधर चौराहे व तरकापुर मोड़ से संकटमोचन की तरफ को डायवर्ट किया जायेगा।
4.आमजनमानस से अनुरोध है कि नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट के आस-पास भारी संख्या मे वाहनो व अधिक ट्रैफिक होने की वजह से रमईपट्टी तिराहा, आबकारी तिराहा, कचहरी चौकी, शैलेश तिराहा, जिला अस्पताल, आदि कलेक्ट्रेट के पास अनावश्यक आवागमन से बचे।
आमजनमानस से अनुरोध है कि यातायात सुगम बनाने में सहयोग प्रदान करें।
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.