News Express

दिनांक-03.05.2024 को थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत गुड़हट्टी मार्ग पर शैलू सिंह पुत्र ओमकार नाथ सिंह निवासी मकड़ी खोह थाना को0कटरा कटरा व विक्की पुत्र अब्दुल कलाम निवासी हयात नगर थाना कोतवाली कटरा के बी

दिनांक-03.05.2024 को थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत गुड़हट्टी मार्ग पर शैलू सिंह पुत्र ओमकार नाथ सिंह निवासी मकड़ी खोह थाना को0कटरा कटरा व विक्की पुत्र अब्दुल कलाम निवासी हयात नगर थाना कोतवाली कटरा के बीच पेशाब करने को लेकर विवाद हो गया । सूचना पर थाना को0कटरा पुलिस द्वारा वादी शैलू उपरोक्त से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्त विक्की उपरोक्त को हिरासत मे लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है ।
 

आज दिनांकः04.05.2024 को प्रातः थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत शर्मा मोड़ रोड ब्रेकर पर एक ट्रक सामने जा रही अज्ञात ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे ट्रक ड्राइवर राजेश पुत्र अज्ञात निवासी हेवती थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र ट्रक के केबिन में फंस गया । सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना अदलहाट पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर राजेश उपरोक्त को ट्रक के केबिन से बाहर निकलवाकर घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के उपरान्त चिकित्सकों द्वारा ड्राइवर को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया । थाना अदलहाट पुलिस द्वारा घायल ड्राइवर के परिवार को सूचित कर दिया गया है । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है।

आज दिनांकः04.05.2024 को थाना मड़िहान के चौकी पटेहरा क्षेत्रांतर्गत द्वारा रजौहा बाजार से गढ़वा की तरफ जाने वाले मार्ग पर ग्राम शेरुवा सिवान में रोड के दाहिने तरफ एक अज्ञात युवक उम्र करीब 30 वर्ष का शव होने की सूचना प्राप्त हुआ । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थानाध्यक्ष मड़िहान मय पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्यवाही कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाह की जा रही है । मृतक के बाएं हाथ पर सोमारी राम आसरे हिंदी में अंकित है जिसके जरिए पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है । प्रथम दृष्टया देखने, मौजूद लोगों के वार्ता करने तथा मृत व्यक्ति पाये जाने वाले स्थान का भौतिक निरीक्षण करने पर दुर्घटना होना प्रतीत हो रहा है । थाना मड़िहान पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जें में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाह की जा रही है । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है ।

आज दिनांकः04.05.2024 को थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत जरगो नदी पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति की पुल से नीचे गिर करके मृत्यु हो गई है । सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना चुनार पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराया गया तो मृतक की पहचान संदीप यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी सरैया सिकंदरपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-24 वर्ष के रुप में हुई है । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.