News Express

चौथी शादी करने करने आया था, तीन पत्नियों ने पीटा,

चौथी शादी करने करने आया था, तीन पत्नियों ने पीटा,
                      शशिराज सिन्हा पत्रकार 
जौनपुर। जिले के शाहगंज तहसील परिसर में बुधवार को एक मामला सामने आया। जब चैथी शादी करने की फिराक में वाराणसी से आए एक युवक को पहले की तीन पत्नियों ने मिलकर पीटा। तहसील परिसर में ही घंटों गहमागहमी का माहौल रहा। बाद में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने बुलाकर मामला शांत कराया। 
           पत्नियों का आरोप है कि युवक ने धोखे में रखकर सबसे शादी की और बाद में छोड़ दिया। वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित पठानी टोला निवासी एक युवक पर तीन शादियां करने का आरोप है। 
            तारीख पर आए युवक को पीटने वाली महिलाओं का आरोप है कि पहली पत्नी शाहगंज के एराकियाना निवासी है। दूसरी कानपुर के जाजमऊ और तीसरी पत्नी आजमगढ़ की रहने वाली है। 
         तीनों पत्नियों का आरोप है कि युवक ने पहले शादी की, लेकिन जब बच्चे पैदा हो गए तो छोड़ दिया। अब वह चैथी के साथ शादी करने वाला है।पहली पत्नी से उसे 13 साल का एक बेटा भी है। पुलिस  ने बताया कि आपसी विवाद है। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.