News Express

प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को मिली बड़ी सफलता, काउंसिलिंग के माध्यम से 04 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया

प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को मिली बड़ी सफलता, काउंसिलिंग के माध्यम से 04 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया
          
मीरजापुर 

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनन्दन के निर्देशन में जनपद में चलायें जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को बड़ी सफलता मिली है । आज दिनांकः 21.04.2024 को जनपद मीरजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 04 बिछड़े दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र में हुई काउन्सिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने हेतु राजी कर लिया गया । उक्त विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे ।
 परिवार परामर्श केन्द्र, मीरजापुर में प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में होने वाली समस्त कार्यवाही के दौरान महिला निरीक्षक-सीमा सिंह, महिला मुख्य आरक्षी पिंकी जायसवाल, महिला मुख्य आरक्षी सावित्री यादव तथा परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य कृष्णा सिंह, सलिल पाण्डेय, निर्मला राय व सुरेश जायसवाल मौजूद रहे ।
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.