News Express

अलग अलग दुर्घटनाओं में छह लोग हुए घायल तीन मंडलीय चिकित्सालय रेफर 

अलग अलग दुर्घटनाओं में छह लोग हुए घायल तीन मंडलीय चिकित्सालय रेफर 

ड्रामड गंज
हलिया थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में गुरुवार की देर रात शुक्रवार की सुबह में हुई दुर्घटना में कुल छः लोग घायल हो गए मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भिजवाया जंहा पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया है पहली घटना मुड़पेली गांव में घटी ज़हां पर सामान लेने के लिए जा रहा श्रमिक बिहार के बैशाली जनपद के हासीम मलाही निवासी 30 वर्षीय दिलीप कुमार को तेजगति से आ रहे बाइक सवार अहुगी खुर्द गांव निवासी जगदीश कुमार ने धक्का मार दिया जिससे श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक सवार युवक को भी चोटे आई हैं जिस पर चिकित्सक ने श्रमिक के पैर में गंभीर चोट देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया है इसी प्रकार दूसरी घटना देवरी पावर हाउस के पास घटी ज़हां पर तेजगति से जा रहे बाइक सवार महोखर गांव निवासी 19 वर्षीय राजेश कुमार अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए तीसरी घटना मगरबिला गांव में घटी ज़हां बाइक सवार मगरबिला गांव निवासी 30 वर्षीय अरविंद कुमार पांडेय अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए ज़हां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है चौथी घटना शुक्रवार को सुबह आठ बजे के करीब हरसड़ गांव में घटी ज़हां पर बाइक सवार कोटार गांव निवासी दिनेश कुमार व पत्नी शीला व रिश्तेदार खरिहट गांव निवासी रामबली के साथ शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे कि बाइक के सामने अचानक मवेशी आ जाने के कारण बाइक सवार दंपती सहित तीनो लोग घायल हो गए मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर गए ज़हां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर अवधेश कुमार द्वारा घायलों का उपचार किया गया तथा गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.