News Express

1.थाना को0शहर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार —

सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस
दिनांकः15.04.2024
1.थाना को0शहर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार —
               पुलिस अधीक्षक मीरजापुर "अभिनन्दन" द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही व अवैध असलहा/शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । 
                 उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः15.04.2024 को उप-निरीक्षक अजय कुमार ओझा चौकी प्रभारी वासलीगंज मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त अरुण कुमार यादव उर्फ बबऊ पुत्र रामाश्रय यादव निवासी शुक्लहा प्रसाद का पूरा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को एक अदद नाजायज 312 बोर देशी तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-49/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2.थाना चुनार पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार —
    पुलिस अधीक्षक मीरजापुर "अभिनन्दन" द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चुनार पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः15.04.2024 को उप-निरीक्षक रामप्रताप व उप-निरीक्षक उदयराज मय पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी 1.रामबाबू पुत्र जवाहिर निवासी सक्तेशगढ़ थाना चुनार जनपद मीरजापुर व 2.विनोद पुत्र नान्हू निवासी सहसपुरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
3.थाना राजगढ़ व आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 15 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार —
                    पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । 
                     उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः15.04.2024 को आबकारी निरीक्षक राहुल कुमार क्षेत्र-चतुर्थ मड़िहान व उप-निरीक्षक कमलेश यादव व उप-निरीक्षक पुरंजय चौबे मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर राजगढ़ क्षेत्र से अभियुक्त पृथ्वीश उर्फ पिंटू पुत्र स्व0किशनलाल निवासी राजगढ़ थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को 15 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-61/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
4.थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार —
              थाना ड्रमण्डगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः24.02.2024 को ड्रमण्डगंज क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0-21/2024 धारा 363,366 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
             पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना ड्रमण्डगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः15.04.2024 को थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज अरविन्द कुमार सरोज मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र से नामजद अभियुक्त अनुज कुमार मिश्र उर्फ लाला पुत्र  प्रेमनारायण मिश्र निवासी इन्द्रवार थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । थाना ड्रमण्डगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-21/2024 धारा धारा 363/366/342/376 भादवि, ¾ पाक्सो एक्ट व धारा 3(2)(5)(5ए)एससी/एसटी एक्ट में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

5.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 24 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना विन्ध्याचल-05
थाना कछवां-03
थाना पड़री-02
थाना चुनार-08
थाना मड़िहान-05
थाना लालगंज-01
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.