News Express

जिलाधिकारी ने बैठककर नवरात्र मेला ड्यूटी में लगे अधिकारियों कर्मचारियों का दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी ने बैठककर नवरात्र मेला ड्यूटी में लगे अधिकारियों कर्मचारियों का दिया आवश्यक दिशा निर्देश

मीरजापुर

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के साथ नवरात्र मेला के प्रथम दिन देर रात्रि विंध्याचल प्रशासनिक भवन में ड्यूटी में लगे जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला को सकुशल ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटो एवं पुलिस अधिकारी तथा संबंधित कार्यदायी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रांतर्गत मेला संबंधी आई ऋुटियों का निराकरण स्थल पर स्वयं उपस्थित रहकर तत्परता से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी दिवसों में पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी यह भी ध्यान रखा जाए कि श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार कि अव्यवहारिकता ना हो सभी उनके लिए ही ड्यूटी पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि अति महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थल पर तैनात सभी अधिकारी सजग रहे और स्थिति पर सर्तक दृष्टि रखें बिना प्रतिष्थानी की प्रतीक्षा किए कोई भी अधिकारी अपनी ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि मां के धाम में दर्शन हेतु प्रदेश से ही नहीं अपितु देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आ रहे हैं सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पूरे सेवा भाव के साथ मेला में ड्यूटी करें ताकि आने वाले श्रद्धालुओं में एक अच्छा संदेश जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सी0एल0 वर्मा सहित सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी, अध्यक्ष विन्ध्य पण्डा समाज पंकज द्विवेदी उपस्थित रहें।
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.