News Express

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रति मंडल मिर्जापुर के द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को परिवहन करने वाले माल

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रति मंडल मिर्जापुर के द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को परिवहन करने वाले माल वाहनों को रोके जाने पर विरोध प्रकट किया गया दोनों सम्मानित अधिकारियों ने जनहित में व्यापारी समस्या को समझते हुए तत्काल संज्ञान में लेकर कोतवाली कटरा मिर्जापुर में पुलिस अधिकारियों एवं व्यापारी प्रतिनिधियों ने साथ बैठक करके मां विंध्यवासिनी धाम में नवरात्रि मेला की परिपेक्ष में प्रशासन के द्वारा जो रोड डायवर्शन किया गया था उसमें संशोधन करते हुए इलाहाबाद की तरफ से आने वाली गाड़ियों को नैनी  मेजा गयपुरा से विजयपुर लालगंज होते हुए बरकछा से मिर्जापुर शहर में प्रवेश और निकास नो एंट्री खोलने के समय किया जाएगा वाराणसी की तरफ से आने वाले माल वाहनों को नारायणपुर चुनार से पदड़ी आमघाट होते हुए भरुहना चौराहे से शहर में प्रवेश और निकास नो एंट्री खोलने के बाद दिया जाएगा आवश्यक वस्तुओं की माल वाहनों को एवं मिर्ज़ापुर नगर के डेली सर्विस देने वाले ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियां रात्रि 12:00 बजे से रात्रि 2:00 बजे तक औराई गोपीगंज होते हुए शास्त्री सेतु से शहर में प्रवेश दिया जाएगा सप्तमी अष्टमी की रात्रि एक दिन के लिए कोई छूट नहीं दिया जाएगा समस्त माल वाहन पूर्व के आदेश के अनुपालन में प्रतिबंधित रहेंगे पूरे चैत्र नवरात्रि की अवधि में बालू और गिट्टी के माल वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू रहेगा उपरोक्त निर्णय पुलिस अधिकारियों और व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया है l
मां विंध्यवासिनी धाम में नवरात्रि के समय लगने वाले भीड़ दूर दराज के प्रदेशों से आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन के द्वारा रोड डायवर्शन का जो निर्णय लिया गया था सराहनीय है लेकिन व्यापारि प्रतिनिधियों के द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को व्यक्त करने पर संवेदनशील अधिकारियों के द्वारा उपरोक्त निर्णय लेकर व्यापारियों को राहत प्रदान किया गया इसके लिए अपने व्यापारी समाज की तरफ से व्यापार मंडल परिवार मिर्जापुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट करता है l
उक्त बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष/ नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी जिला अध्यक्ष शिवमुद्रा वरिष्ठ महामंत्री पेट्रोलियम संगठन के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौधरी मंडल प्रभारी अमित श्रीनेत्र उपाध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्ट व्यापारी सुनील सिंह मनोज पांडे दीपू अजय पांडे आदि व्यापारी उपस्थित रहे l
शत्रुघ्न केसरी
प्रांतीय उपाध्यक्ष/नगर अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिर्जापुर
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.