News Express

मीरजापुर पुलिस

मीरजापुर पुलिस
प्रेस नोट
दिनांकः24.05.2023
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा पत्रकार को धारदार हथियार से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के अभियोग से सम्बन्धित एक अन्य अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार बरामद —
थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 18.05.2023 को सुरज कुमार उपाध्याय पुत्र राजा राम उपाध्याय निवासी ग्राम छोटकी महुआरी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पत्रकार विन्ध्याचल द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध एक राय होकर धारदार हथियार से मार कर गंभीर रूप से घायल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-71/2023 धारा 147,324 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । 
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “संतोष कुमार मिश्रा” द्वारा पत्रकारों के साथ घटित उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए यथाशीघ्र घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांकः 24.05.2023 को उपनिरीक्षक सूरजबली वर्मा मय पुलिस टीम द्वारा थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित एक अऩ्य अभियुक्त सुरज सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी खरहरा थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर को  गिरफ्तार किया गया  व उसके कब्जे से कार (घटना में प्रयुक्त) को बरामद करते हुए एम0वी0 एक्ट के तहत सीज किया गया।  थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उक्त अभियोग में गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया। इस अभियोग में दिनांकः23.05.2023 को 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —
सुरज सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी खरहरा थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर।
पंजीकृत अभियोग -
मु0अ0सं0-71/2023 धारा 147, 324 भा0द0वि0 थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —
उ0नि0 सूरजबली वर्मा मय पुलिस टीम ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.