News Express

अज्ञात वाहन के धक्के बाइक सवार दो युवक घायल,रेफर।

अज्ञात वाहन के धक्के बाइक सवार दो युवक घायल,रेफर।
राजगढ़।
    स्थानीय थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर राजगढ़ कर्बला के पास बीती रात लगभग 10 बजे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।दोनों घायलो को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख दोनों घायलों को जिला अस्पताल मिर्जापुर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी 25 वर्षीय मुकेश निवासी भीटी तथा 38 वर्षीय दीनानाथ निवासी ददरा एक ही बाइक से भीटी गांव जा रहे थे।राजगढ़ कर्बला के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। रात का समय होने के कारण अचेत अवस्था में दोनों घायल सड़क पर एक घंटे तक पड़े रहे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को देख पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।

राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य की रिपोर्ट
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.