News Express

3. थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा 15 शीशी (कुल 03 लीटर) अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार—

वीडियो वायरल मामले में राजगढ़ थाना पुलिस ने लिया संज्ञान

3. थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा 15 शीशी (कुल 03 लीटर) अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार—
                    पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा आगामीय लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है। 
                     उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 04.04.2024 को उप निरीक्षक नरेन्द्र प्रसाद सिंह मय पुलिस टीम थाना क्षेत्र से भ्रमणशील थे कि इस दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्र से अभियुक्ता हेमलता पत्नी मृगेन्द्र कुमार सिंह निवासी चौखड़ा थाना राजगढ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से 15 शीशी (कुल 03 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद किया गया । अभियुक्त द्वारा अपने किराने की दुकान में अवैध रूप से देशी शराब बेचा जा रहा था । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0- 53/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य की रिपोर्ट
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.