News Express

साइबर क्राइम थाना मीरजापुर द्वारा साइबर जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन:-

प्रेस नोट-दिनांक 03.04.2024
साइबर क्राइम थाना मीरजापुर द्वारा साइबर जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन:-
                    पुलिस अधीक्षक मीरजापुर "अभिनन्दन" के निर्देशन में आज दिनांक 03.04.2024 को माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरुकता दिवस के अवसर थाना साइबर क्राइम, मीरजापुर द्वारा साइबर अपराध से संबन्धित घटनाओं के रोक थाम के लिये जनपद मीरजापुर के जिला कारागार / शहर के रेलवे स्टेशन/ रोडवेज तथा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर आयोजित इस कार्यशाला में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर अपराध की रोकथाम/महिला संबंधी साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गयी तथा साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराध के प्रकार तथा उनसे कैसे बचा जाये उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, जिसमें प्रमुख रूप से किसी भी माध्यम से प्राप्त लिंक पर क्लिक कर अपनी निजी जानकारियाँ या बैंक खाते से जुडी हुई जानकारियाँ (जैसे- PIN, OTP, C.V.V, CARD NO, UPI PIN, PAN NO, ADHAR NO, MOBILE NO, E-Mail ID) दर्ज न करें के सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी व Mirror App जैसे Anydesk, Team viewer, Quick Support, Webex जिसका उपयोग आप नहीं करते हैं, अगर कोई अनजान व्यक्ति डाउनलोड करने को कहे तो डाउनलोड नही करें के बारे में जानकारी दिया गया। उ0नि0 अजय कुमार मिश्र द्वारा साइबर अपराध घटित हो जाने पर त्वरित कार्यवाही करने के संबंध में जानकारी दिया गया । हे०का० बृजेश सिंह  द्वारा टेलीग्राम पर चैनल लाइक करने/पार्ट टाइम जॉब करने के नाम पर वर्तमान समय में हो रहें अपराध के बारे मे बताते हुये इस अपराध से कैसे बचा जाये के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त साइबर अपराध के हेल्प लाईन नं0-1930 तथा NCRB/साइबर क्राइम पोर्टल की वेबसाईट www.cybercrime.gov.in के साथ प्रमुख रूप से फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर(X) सोशल साइट्स,गूगल सर्च के सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सभी Social Media Account का Two step verification जरूर करले के बारे में बताया गया। का0 संजीत मौर्या व का0 रजत दीक्षित द्वारा उपरोक्त दी हुई जानकारी के संबंध में विभिन्न जनपद के यात्रीगण तथा आम जनता को साइबर अपराध से बचाव हेतु पम्पलेट वितरित किया गया।
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.