News Express

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक जख्मी,रेफर।

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक जख्मी,रेफर।
राजगढ़।
   राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा बरहों गांव के पास बीती रात लगभग 9 बजे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल हो गया।एम्बुलेन्स द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया।जहा हालत गंभीर देख आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डा सर्वेश पांडेय ने जिला अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया।
    थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव निवासी मनोज 35 वर्ष रविवार की रात अपने घर जा रहा था।जैसे ही सेमरा गांव के घाघर नहर पुल के पास पहुचा की अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मनोज को टक्कर मार दिया।अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से ज़ख्मी हो गया।ग्रामीणों ने एम्बुलेन्स द्वारा घायल को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया।जहा हालत गंभीर देखा चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.