News Express

युवक के मौत पर संदेहः हत्या या ओवर डोज नशा।

फॉलोअप।
युवक के मौत पर संदेहः हत्या या ओवर डोज नशा।
 
पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा एफआईआर।
राजगढ़।
     राजगढ़ थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पोखरा पर शनिवार की रात लगभग 8 बजे एक युवक का शव मिला था।मृतक की पत्नी गायत्री ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।लोगो से पुछताछ कर रही पुलिस  नशा का अत्यधिक सेवन करने से युवक की मौत का आशंका जताया है।हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही   युवक के मौत की गुत्थी सुलझ सकती है।
        ज्ञात हो कि सोनभद्र जनपद के करकोली गांव निवासी अनुज 24 वर्ष पुत्र राजेन्द्र अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक की पत्नी गायत्री देवी ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे घर से कर्मा बाजार बैंक पैसा निकालने के लिए कह कर गया था और रात लगभग आठ बजे विशुनपुरा पोखरा पर मृत अवस्था मे पाया गया।मृतक की पत्नी गायत्री देवी ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।जिसपर राजगढ़ थाना की पुलिस गांव में पहुचकर जाच पड़ताल कर रही है।मृतक को 3 वर्षीय एक पुत्री तथा चार माह का एक बच्चा है।जिसे गोद मे लिए पत्नी गायत्री रोते रोते बेहाल हो जा रही थी। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जाच पड़ताल में विशुनपुरा गांव के लोगो ने बताया की युवक नशे का आदि था।जिससे ओवर डोज नशा होने से मौत होने की आशंका जताई जा रही हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।अस्पताल द्वारा भेजे गए मेमो के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है।रिपोर्ट आने के बाद संबंधित थाना में मुकदमा दर्ज होगा

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.