News Express

18 मार्च को होगी आदर्श आचार संहिता का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के दृष्टिगत समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के  साथ बैठक

18 मार्च को होगी आदर्श आचार संहिता का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के दृष्टिगत समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के  साथ बैठक

मीरजापुर 17 मार्च 2024- उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आदर्श आचार संहिता लागू करते हुये चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है, तथा यह भी निर्देश दिये गये है कि आदर्श आचार संहिता का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। इस संबंध में जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के साथ दिनांक 18.03.2024 को समय 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आहूत की गयी है।  उक्त बैठक में स्वंय अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि को ससमय उपस्थित होने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.