News Express

अनियंत्रित बाइक से गिर युवक जख्मी,रेफर

अनियंत्रित बाइक से गिर युवक जख्मी,रेफर


राजगढ़,मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतौहा गांव के पास रविवार की रात लगभग 10 बजे अनियंत्रित बाइक से गिरने से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। हालत गंभीर देख उसे राजगढ़ सीएचसी से मंडलीय अस्पताल मिर्ज़ापुर रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव निवासी 24 वर्षीय सूरज रविवार की रात बाइक से अपने घर जा रहा था।जैसे ही सतौहा गांव मोड़ पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित हो गई और सूरज बाइक सहित गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल हो गया।। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस उसे सीएचसी राजगढ़ ले गई। घायल के सिर में गम्भीर चोट देखा डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया।


राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य की रिपोर्ट
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.