News Express

थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस/प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर आने वाले आमजन की सुनी गयी समस्याएं —

मीरजापुर पुलिस
—प्रेस नोट—
दिनांकः 09.03.2024
थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस/प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर आने वाले आमजन की सुनी गयी समस्याएं —
               आज दिनांकः 09.03.2024 को शासन के निर्देशानुसार (प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार) जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । उक्त अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “आर.पी.सिंह” व मण्डलायुक्त मीरजापुर “डॉ. मुथुकुमारसामी बी” थाना को0देहात पर उपस्थित रह कर आमजन की शिकायतें सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसी क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मीरजापुर व उपजिलाधिकारी द्वारा थाना विन्ध्याचल पर, अपर जिलाधिकारी द्वारा थाना को0शहर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना को0कटरा पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना चिल्ह पर; उपजिलाधिकारी द्वारा थाना कछवां पर, तहसीलदार द्वारा थाना पड़री पर, क्षेत्राधिकारी चुनार द्वारा थाना चुनार पर; उपजिलाधिकारी द्वारा थाना अदलहाट पर; काननूनगो द्वारा थाना जमालपुर पर, उप जिलाक्षिकारी व क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थाना लालगंज, तहसीलदार द्वारा थाना हलिया, उपजिलाधिकारी सदर द्वारा थाना जिगना पर, क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थाना सन्तनगर पर, तहसीलदार द्वारा थाना ड्रमण्डगंज पर, उपजिलाधिकारी द्वारा थाना अहरौरा पर सम्बन्धित थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण व राजस्व विभाग के अऩ्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया । 
थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थानावार विवरण निम्नांकित है —
              थाना को0शहर पर 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त 04 निस्तारित. थाना को0कटरा पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना विन्ध्याचल पर 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना को0देहात पर 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना चील्ह पर 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त 09 निस्तारित, थाना कछवां पर 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना पड़री पर 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त 11 निस्तरित, थाना लालगंज पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना हलिया पर 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना जिगना पर 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त 06 निस्तारित, थाना ड्रमण्डगंज पर 02 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना सन्तनगर 02 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना चुनार पर 02 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना अदलहाट पर 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त 07 निस्तारित, थाना मड़िहान पर 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त 04 निस्तारित, थाना राजगढ़ पर 04 प्रार्थना पत्र 01 निस्तारित, थाना अहरौरा पर 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त 04 निस्तारित तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.