News Express

प्रबंधक ने लगाये जा रहे आरोपों को नकारा। राजगढ मिर्जापुर। क्षेत्र में संचालित किसान इंटर कालेज राजगढ़ के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने अपने उपर लगाये जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। प्रे

प्रबंधक ने लगाये जा रहे आरोपों को नकारा।

राजगढ मिर्जापुर।
    क्षेत्र में संचालित किसान इंटर कालेज राजगढ़ के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने अपने उपर लगाये जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
  प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किसान इंटर कालेज की अपनी एक मातृ संस्था है। संस्था के नाम से खाली जमीन पर संस्था की आय बढ़ाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा पारित प्रस्तावों के अनुपालन में नियमानुसार संस्था की देखरेख में ब्यवसायिक कमरों का निर्माण किया गया है।जिसका लेखा-जोखा संस्था के पास संरक्षित है।
  क्षेत्र के आदर्श दूबे जिनसे हमारी ब्यक्तिगत रंजिश चल रही है। उनके द्वारा अनावश्यक रूप से हैरान परेशान करने की नियति से कूट रचित अभिलेखों के आधार पर संस्था को बदनाम करने के उद्देश्य से दुष्प्रचार किया जा रहा है। आदर्श दूबे द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार के संबंध में प्रबंध समिति नियमानुसार विधिक सलाह के आधार पर कार्यवाही करने के संबंध में विचार कर रही है। आदर्श दूबे द्वारा बिद्यालय के प्रति किये जा रहे दुष्प्रचार में कोई सत्यता नहीं है।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.