News Express

दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़,मिर्जापुर। राजगढ़ थाना पुलिस द्वारा  शनिवार को नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार किया गया। विगत 16 जनवरी को थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई थी। थाना राजगढ़ पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गई।
इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि मुखबिर सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्र से अभियुक्त जितेन्द्र कुमार मौर्या पुत्र होरी लाल मौर्या निवासी ग्राम धुरकर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को जेल भेजा गया।

राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य की रिपोर्ट
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.