News Express

मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान ने किया मां विंध्यवासिनी दर्शन पूजन 

मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान ने किया मां विंध्यवासिनी दर्शन पूजन 

 
मीरजापुर, विंध्याचल

सोमवार को मेघालय के राज्य के राज्यपाल फागू चौहान सोमवार को दोपहर लगभग 3 बजे मां विंध्यवासिनी के धाम में पहुंचकर पूरे विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के पश्चात मंदिर में विराजमान अन्य विग्रहों का भी विधि विधान पूर्वक दर्शन पूजन किया। 
दर्शन पूजन के पश्चात पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा मां विंध्यवासिनी के दरबार में आकर सुकून मिलता है और बहुत अच्छा लगता है।
दर्शन पूजन का कार्य पशुपति नाथ मिश्र,बद्रीनाथ मिश्र ने कराया।
इस दौरान ए डी एम शिव प्रताप शुक्ल,नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर, क्षेत्राधिकार मनोज गुप्ता , सदर क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी,धाम सुरक्षा प्रभारी राजेश कुमार मिश्र,विंध्याचल थाना प्रभारी दया शंकर ओझा,धाम चौकी प्रभारी राजेशकुमार पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहें।
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.