News Express

अभियुक्त ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव और पीड़िता  ने दिया तहरीर

विवाहिता ने लगाई न्याय की गुहार
अभियुक्त ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव और पीड़िता  ने दिया तहरीर
ड्रामड गंज 
थाना  हलिया क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक विवाहित महिला ने क्षेत्र के ही रहने वाले पुरुष के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के दबाव के विरुद्ध क्षेत्रीय थाने पर तहरीर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति की महिला जो विवाहित है उसने आरोप लगाया है कि क्षेत्र का रहने वाला शिवकुमार पाल उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है और फोन पर अश्लील बातें करता है उसकी बात ना मानने पर जान से मारने की धमकी देता है उसके साथ संजय पाल नाम का युवक सुलह समझौते का दबाव डालता है इसलिए मजबूर होकर उसने थाने पर उसके खिलाफ तहरीर दिया है कि जल्द से जल्द उसके साथ न्याय किया जाए ज्ञात हो उस विवाहिता के पति ने उसको छोड़ दिया है वह दो बच्चों की मां है और खुद काम करके जीवन गुजार कर रही है थाना प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह ने जानकारी दिया है कि पीड़िता ने तहरीर दिया है इस संदर्भ में मामले की जांच की जा रही है
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.