News Express

थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार —

सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस
दिनांकः21.02.2024
1. थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार —
    पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।
    उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः21.01.2024 को उप-निरीक्षक काशी सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र से अभियुक्त अरविन्द केशरी पुत्र ज्ञान प्रकाश केशरी निवासी भारतगंज थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0-19/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2-थाना अहरौरा पुलिस द्वारा चौरी के अभियोग से सम्बन्धित 03 नफर शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 09 अदद बैटरी बरामद — 
                  थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.02.2024 को वादी अमित कुमार पटेल पुत्र स्व0 गोपाल नाथ पटेल निवासी सोनपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा घर के बाहर खेड़े हाईवा से बैटरी चोरी होने के सम्बन्ध में अज्ञात के विरूद्ध  लिखित तहरीर दी गयी । जिसके आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-40/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
                        पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अहरौरा को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांकः 21.02.2024 को उ0नि0 शेषनाथ साहनी मय पुलिस बल द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से प्रकाश में आये 03 नफर शातिर चोर 1. विरेन्द्र कुमार पुत्र राजाराम, 2. मो0अजीम उर्फ सोनू पुत्र अब्दुल अजीम व 3. दीलीप कुमार पुत्र स्व0 सीताराम निवासीगण सोनपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
3. थाना हलिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —
    पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हलिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः21.02.2024 को उप-निरीक्षक परमात्मानन्द यादव मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी मतिराम उर्फ राममति पुत्र पनूकोल निवासी सोनगढ़ा थाना हलिया जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
4.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 24 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0शहर-04
थाना को0देहात-03
थाना कछवां-01
थाना चुनार-02
थाना अदलहाट-09
थाना सन्तनगर-01
थाना लालगंज-0

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.