News Express

सवारियो की जान जोखिम में और प्रशासन बेखबर

डग्गामार वाहनों का ओवरलोड संचालन
सवारियो की जान जोखिम में और प्रशासन बेखबर
ड्रामड गंज
अबैथ जग्गा मार वाहनों का संचालन और ओवरलोड वाहनों के चलने से सवारी की जान जोखिम में रहती है लेकिन प्रशासन इस कारनामे से पूरी तरह बेखबर है प्राप्त जानकारी के अनुसार हलिया बाजार से चलने वाले डग्गामार वाहनों का मतवार पंचायत जिसमें अरुआ बरूआ रामपुर नौडिहवा मतवार क्षेत्र की सड़कें खराब है उस पर डग्गा वाहनों का संचालन किया जाता है जिसमें ठुस ठुस कर सवारी भरी जाती है इतने से पेट नही भरता। तो आगे पीछे सवारी को लटकाया जाता है और छत के ऊपर बैठाया जाता है  सवारी के जान के साथ खिलवाड़ किया जाता है लेकिन प्रशासन बेखबर है शायद उसे किसी बड़े दुर्घटना का इंतजार है ज्ञात हो इसके पहले भी एक डग्गामार बस  दुर्घटनाग्रस्त हुआ था और उस क्षेत्र की जनता कब से सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा लगा रही है लेकिन उस समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है उस पर डग्गामार  वाहन गरीब आम जनता का जान जोखिम में डाल रही है और प्रशासन को शायद किसी बड़े दुर्घटना का इंतजार है
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.