News Express

न्यायिक अधिकारीगण को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न दिलाये गये प्रशिक्षण

न्यायिक अधिकारीगण को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न दिलाये गये प्रशिक्षण

मीरजापुर

माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अनमोल पाल महोदय की अध्यक्षता में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो श्री सन्तोष कुमार त्रिपाठी द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को "Hon'ble Supreme Court in Civil Appeal No 2482 of titled Aureliano Fernandes Vs State of Goa and ors" के तहत पारित आदेश के अनुकम मे 'कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित प्रशिक्षण दिलाये।
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो श्री सन्तोष कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न एक्ट 2013 में पारित आदेशों से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षित किए।
उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यकम में प्रथम अपर जिला जज श्री बलजोर सिंह, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट श्री वायु नन्दन मिश्रा, अपर जिला जज / सचिव डीएलएसए श्री लाल बाबू यादव, विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट श्री चन्द्रगुप्त यादव, सिविल जज (सी०डि०) श्री आनन्द कुमार उपाध्याय, अपर सिविल जज (सी०डि०) कक्ष-1 श्रीमती ललिता यादव, अपर सिविल जज (सी०डि०) कक्ष-2 श्रीमती अंजूम शैफी, सिविल जज (सी०डि०)/एफ.टी.सी. सुश्री गीतिका सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मीना अख्तर, अपर सिविल जज (जू०डि०) श्री अंकित कुमार, श्रीमती शिवानी चौधरी, श्रीमती रूचि भाटी, उपस्थित थे।
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.