News Express

थाना कछवां पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित

1-थाना कछवां पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार—
          थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः04.02.2023 को वादी रविशंकर पाठक स्व0 अवधनारायण निवासी सारीपुर थाना औराई जनपद भदोही द्वारा नामजद के विरूद्ध बावत की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मार देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-09/2023 धारा 498ए, 304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । 
                  पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक कछवां को निर्देश दिये गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः18.05.2023 को क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में उ0नि0 भारत भूषण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से नामजद अभियुक्त/अभियुक्ता 1.कप्तान बहादुर सिंह पुत्र स्व0 गंगाराम सिंह 2. रीता सिंह पत्नी कप्तान बहादुर सिंह निवासीगण चडिया थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त/अभियुक्ता के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2- थाना अदलहाट पुलिस द्वारा आपराधिक षड़यंत्र के तहत नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने वाला आरोपी गिरफ्तार —
                           थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः16.05.2023 को थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अपनी(वादी की) नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने,धमकी आदि के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-96/2023 धारा 313,504,506,376,120बी भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
                              पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अदलहाट को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः18.05.2023 को उ0नि0 राकेश राय मय पुलिस बल द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से पंजीकृत अभियोग से  सम्बन्धित अभियुक्त लालू यादव पुत्र जंगबहादुर निवासी ग्राम जयरामपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
3- थाना जमालपुर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार —
               पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही व अवैध शस्त्र के विरूद्ध जारी अभियान में विधिक कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । 
                 उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः18.05.2023 को उ0नि0 सुभाष चन्द्र बौद्ध मय पुलिस बल द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार थाना क्षेत्र से अभियुक्त कमलेश चौहान पुत्र स्व0 सुरेश चौहान निवासी हरदी सहिजनी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त कमलेश उपरोक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-70/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
4-थाना संतनगर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार—
                     पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना संतनगर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः18.05.2023 को उ0नि0 योगेन्द्रनाथ यादव मय पुलिस टीम द्वारा वारण्टी सहजाद अली उर्फ पप्पु जान अली निवासी चाल्हा थाना संतनगर जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
5-थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार —
                      थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 16.04.2023 को 05 राशि गोवंश को पकड़ा गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0- 48/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनिमय पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । 
                      पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा पशु तस्करी में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ को निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 18.05.2023 को उ0नि0 कमलेश यादव मय पुलिस बल द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त बच्चा लाल उर्फ अगनू पुत्र स्व0रामधीन निवासी मझियार थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
6-जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 28 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0शहर-01
थाना को0कटरा-05
थाना को0देहात-03
थाना चील्ह-04
थाना कछवां-02
थाना हलिया-05
थाना संतनगर-03
थाना चुनार-02
थाना राजगढ-03

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.