News Express

घर से लापता किशोरी का कुएं में तैरता मिला शव।

घर से लापता किशोरी का कुएं में तैरता मिला शव।

जमुई।चुनार थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में लापता बालिका खेत स्थित कुएं में गुरुवार की सुबह शव उतराया मिला। बुधवार की रात से ही बालिका लापता थी। मृतका दोनों आंख से दिव्यांग थी।
चुनार कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चक गंभीरा चौकी क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी रामप्रसाद पाल की पुत्र 8 वर्षीय आरती जन्म से ही दोनों आंख से दिव्यांग थी। रात लगभग आठ बजे वह किसी तरह घर से बाहर निकली और वह खेत की ओर चली गई। काफी देर तक बालिका के वापस नहीं लौटने पर उसके परिजन परेशान हो गए।पिता व घरवालों ने लापता बालिका की रात भर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह दोबारा तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन सुबह लगभग नौ बजे जब घर से कुछ दूर स्थित कुएं के पास पहुंचे तो देखा कि उसमें बालिका का शव उतराया था। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकला।मृतका आरती के पिता रामप्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है।
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.