News Express

महिला ने निगला विषाक्त पदार्थ हालत गंभीर,रेफर।

महिला ने निगला विषाक्त पदार्थ हालत गंभीर,रेफर।
राजगढ़।
   राजगढ़ थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव में बीती मंगलवार की रात घरेलू कलह में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।परिजनों ने एम्बुलेन्स द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।जहा हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
     थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव की 43 वर्षीय उषा देवी  का मंगलवार को किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था।पति जब घर से बाहर चला गया,तो नाराज पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।हालत विगड़ने पर रात लगभग दस बजे एम्बुलेन्स द्वारा उषा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया।जहा  इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉ शशिकांत जैसल ने बुद्द्वार की सुबह उषा देवी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिए। 


राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य की रिपोर्ट
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.