News Express

ड्रामडगंज बाजार के चौराहे से देवघाट वाली रोड से उड़ रही है धूल

ड्रामडगंज बाजार के चौराहे से देवघाट वाली रोड से उड़ रही है धूल
गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा इसका पता नहीं लगाया जा सकता
ड्रामड गंज
बाजार स्थित चौराहे से देवघाट जाने वाली रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा इसका पता नहीं लगाया जा सकता है लगभग दो वर्षों से आधा किलोमीटर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है ऊपर से संक्रामक रोगों का कारण बन रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार स्थित चौराहे से देवघाट जाने वाली रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त  है 2 वर्षों से आधा किलोमीटर की सड़क रुकी हुई है पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से आम जनता को धूल मुफ्त में मिल रही है जिससे संक्रामक रोगों को बढ़ावा मिल रहा है और यात्रियों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने ऑनलाइन संबंधित विभाग को सूचना दिया है संबंधित विभाग को कई बार जानकारी दी जा चुकी है लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग कान में तेल डालकर सोया हुआ है क्षेत्र के निवासियों की मांग है की अभिलंब क्षतिग्रस्त सड़क को बनाया जाए
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.