News Express

जिलाधिकारी ने पद्मश्री प्राप्त दोनो विभिूतियो को किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने पद्मश्री प्राप्त दोनो विभिूतियो को किया सम्मानित

मीरजापुर

 जनपद के लोकप्रिय/अन्तर्राष्ट्रीय कजली गायिका उर्मिला श्रीवास्तव और हस्त निर्मित दरी/कालीन के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले कालीन व्यवसायी खलील अहमद को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किये जाने का आज जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अपने आवास पर दोनो विभूतियो को ससम्मान आमंत्रित कर उन्हे अंगवस्त्रम भेट कर सम्मानित किया तथा मिष्ठान खिलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनो लोगो को पद्मश्री मिलने से जहां लोगो में काफी हर्ष है तो वही जनपद की लोक विधा कजरी व पारम्परिक व्यवसाय कालीन व दरी को पूरे भारत के साथ-साथ अन्र्तराष्ट्रीय ऊंचाईया प्रदान करेंगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपस्थित रहे।
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.